Google Meet भारत में हुआ डाउन, वीडियो कॉल करने में आ रही दिक्कत, यूजर्स कर रहे सोशल मीडिया पर शिकायत
गूगल मीट ठप: भारत में यूजर्स मीटिंग से बाहर
Google Meet Down: भारत में गूगल मीट डाउन, 1,627 यूजर्स ने रिपोर्ट किया. मीटिंग जॉइन करने में दिक्कत, सोशल मीडिया पर गुस्सा
Google Meet Down: भारत में बुधवार को गूगल मीट अचानक ठप पड़ गया हजारों यूजर्स ने शिकायत की कि वे मीटिंग में शामिल ही नहीं हो पा रहे हैं. आउटेज मॉनिटरिंग प्लैटफॉर्म Downdetector पर दोपहर 12:27 बजे तक करीब 1,627 रिपोर्ट दर्ज हुईं. सबसे ज्यादा दिक्कत वेबसाइट के जरिये मीटिंग जॉइन करने में सामने आई.
मीटिंग जॉइन करने में दिक्कत
कई यूजर्स ने बताया कि लिंक क्लिक करने के बाद भी मीटिंग खुल ही नहीं रही. कुछ लोग लॉगिन कर पा रहे थे लेकिन उनकी टीम के बाकी सदस्य बाहर ही अटके रहे. इससे ऑफिस वर्क और ऑनलाइन क्लासेस पर सीधा असर पड़ा.
सोशल मीडिया पर गुस्सा
जैसे ही सर्विस डाउन हुई, यूजर्स ने X (पूर्व ट्विटर) पर अपनी नाराजगी जाहिर की. किसी ने लिखा, Google Meet मेरे काम से पहले ही क्रैश हो गया, तो किसी ने मजाक में कहा, मीट नहीं खुल रहा, आज मैं सबसे ज्यादा फ्री हूं. कई लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर इस महीने हर बड़ी टेक कंपनी क्यों डाउन हो रही है.
अमेरिका में भी हुआ था बड़ा आउटेज
इससे पहले सितंबर में अमेरिका में गूगल मीट ने 15,000 से ज्यादा यूजर्स को प्रभावित किया था. उस समय कंपनी ने माना था कि कंटेंट एज कैश में बदलाव से सर्विस ठप हुई थी. बाद में इंजीनियर्स ने बदलाव को रिवर्स कर समस्या सुलझाई.
हालिया टेक आउटेज की कड़ी
गूगल मीट से पहले क्लाउडफ्लेयर की गड़बड़ी ने X, Canva और ChatGPT जैसी बड़ी साइट्स को ठप कर दिया था. कंपनी ने इसे अपनी नाकामी मानते हुए कहा कि नेटवर्क की समस्या ने इंटरनेट ट्रैफिक को बुरी तरह प्रभावित किया.
Google Play ने जारी की 2025 की बेस्ट Apps और Games की लिस्ट: India में AI और Local कंटेंट का बोलबाला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










