गूगल ने वैलेंटाइन डे पर सजाया खास डूडल

Updated:
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे 2026: गूगल ने मनाया प्यार का उत्सव

गूगल ने वैलेंटाइन डे 2026 पर खास डूडल पेश किया, जिसमें हाथ से बने तोहफे, निजी नोट्स और मिठाइयों के जरिए प्रेम का अनोखा अंदाज दिखाया गया है

विज्ञापन

वैलेंटाइन डे 2026 के मौके पर गूगल ने अपने होमपेज पर एक बेहद खास डूडल लगाया है. इस बार का डूडल प्रेम के उस अनोखे अंदाज को सलाम करता है जिसमें लोग हाथ से बने तोहफे, निजी नोट्स और स्वादिष्ट मिठाइयां देकर अपने रिश्ते को और गहरा बनाते हैं.

विज्ञापन

हाथ से बने तोहफों की अहमियत

गूगल का यह डूडल इस बात पर जोर देता है कि प्यार जताने का सबसे सच्चा तरीका है अपने हाथों से कुछ बनाना. चाहे वह दिल से लिखी गई चिट्ठी हो, घर पर बनाई गई मिठाई हो या किसी खास मौके के लिए तैयार किया गया खाना, ये सब रिश्तों में अपनापन और गर्माहट भरते हैं.

वैलेंटाइन वीक की परंपरा

वैलेंटाइन डे से पहले का पूरा हफ्ता ‘वैलेंटाइनवीक’ कहलाता है. इस दौरान लोग रोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे जैसे छोटे-छोटे उत्सव मनाते हैं और अपने प्रियजनों को उपहार देते हैं. गूगल का डूडल इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उपहारों की भाषा को प्रेम का प्रतीक बना रहा है.

किन देशों में दिखा यह डूडल

यह खास डूडल भारत, ब्रिटेन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, चीन, ताइवान, थाईलैंड, अर्जेंटीना, उरुग्वे समेत कई यूरोपीय और मध्य-पूर्वी देशों में दिखाई दे रहा है. इससे साफ है कि गूगल ने इसे वैश्विक प्रेम उत्सव का रूप दिया है.

गूगल डूडल का इतिहास

गूगल डूडल की शुरुआत 1998 में हुई थी जब कंपनी के संस्थापक लैरी पेज और सर्गेईब्रिन ने ‘बर्निंगमैन’ फेस्टिवल के लिए पहला डूडलबनाया. इसके बाद 2000 में पहला अंतरराष्ट्रीय डूडल फ्रांस के ‘बैस्टिलडे’ पर आया. 2010 में गूगल ने पहली बार इंटरैक्टिव गेम डूडल पेश किया, जो ‘पैक-मैन’ की 30वीं वर्षगांठ पर था.

यह भी पढ़ें: एंड्रॉयड का एयरड्रॉप मोमेंट, गूगल ने कर ली क्रॉस-इकोसिस्टम कनेक्टिविटी की तैयारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola