Google ने पेश किया CC, AI एजेंट अब ईमेल और डेली टास्क संभालेगा

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 17 Dec 2025 8:26 PM

विज्ञापन

Google CC AI Agent Launch / google

Google CC AI: गूगल का नया CC एआई एजेंट Gmail, Calendar और Drive से जुड़कर डेली टास्क मैनेज करेगा. शुरुआती ऐक्सेस सिर्फ प्रीमियम यूजर्स को.

विज्ञापन

Google CC AI: गूगल ने एक नया एआई प्रोडक्टिविटी एजेंट CC पेश किया है, जो आपके ईमेल, कैलेंडर और डेली टास्क को मैनेज करने का स्मार्ट तरीका देगा. यह टूल फिलहाल अमेरिका और कनाडा के चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और जल्द ही अन्य सब्सक्राइबर्स के लिए वेटलिस्ट खोली जाएगी.

Your Day Ahead- सुबह की पर्सनल ब्रीफिंग

CC हर सुबह यूजर को एक कस्टमाइज्ड ईमेल भेजेगा, जिसमें दिनभर की मीटिंग्स, जरूरी काम और प्रायोरिटीअपडेट्स एक ही जगह मिलेंगे. इससे यूजर को अपनी शेड्यूलिंग और प्लानिंग में समय बचाने में मदद मिलेगी.

Gmail, Calendar और Drive से सीधा कनेक्शन

यह एजेंट सीधे Gmail, Google Calendar और Google Drive से जुड़कर काम करता है. यानी ईमेल ड्राफ्ट तैयार करना, कैलेंडर लिंक बनाना और जरूरी डॉक्यूमेंट्स तक पहुंच दिलाना अब और आसान होगा.

सिर्फ प्रीमियम यूजर्स के लिए शुरुआती ऐक्सेस

गूगल ने शुरुआत में इसे Google AI Ultra और पेड सब्सक्राइबर्स (18+) के लिए रोलआउट किया है. बाकी यूजर्सवेटलिस्ट में शामिल होकर जल्दी ऐक्सेस पा सकते हैं.

गूगल की एआई स्ट्रैटेजी का नया कदम

कंपनी का कहना है कि CC अभी एक्सपेरिमेंटल सर्विस है और यूजर फीडबैक के आधार पर इसके फीचर्स लगातार बदलते रहेंगे. यह गूगल की उस बड़ी रणनीति का हिस्सा है, जिसमें एआई को सिर्फ सर्च और चैट से आगे बढ़ाकर प्रोडक्टिविटी वर्कफ्लो में लाया जा रहा है.

Google CC AI Agent पर FAQs

Q1. गूगल CC एआई एजेंट क्या है?

गूगल CC एक नया एआई प्रोडक्टिविटी टूल है जो Gmail, Google Calendar और Google Drive से जुड़कर ईमेल, मीटिंग्स और डेली टास्क को मैनेज करता है.

Q2. YourDayAhead फीचर कैसे काम करता है?

यह फीचर हर सुबह यूजर को एक पर्सनलाइज्ड ईमेल भेजता है जिसमें दिनभर की मीटिंग्स, जरूरी काम और प्रायोरिटी अपडेट्स एक ही जगह मिलते हैं.

Q3. CC एआई एजेंट किन यूजर्स के लिए उपलब्ध है?

शुरुआती रोलआउट अमेरिका और कनाडा के Google AI Ultra और पेड सब्सक्राइबर्स (18+) के लिए है. बाकी यूजर्सवेटलिस्ट में शामिल होकर जल्दी ऐक्सेस पा सकते हैं.

Q4. CCएआई से यूजर को क्या फायदे मिलेंगे?

यह टूल ईमेल ड्राफ्ट तैयार करता है, कैलेंडर लिंक बनाता है और जरूरी डॉक्यूमेंट्स तक पहुंच आसान करता है. इससे समय बचता है और कामकाज ज्यादा संगठित होता है.

Q5. क्या CC एआई एजेंट भविष्य में और फीचर्स देगा?

हां, गूगल ने साफ किया है कि CC अभी एक्सपेरिमेंटल सर्विस है और यूजर फीडबैक के आधार पर इसके फीचर्स लगातार अपडेट होते रहेंगे.

यह भी पढ़ें: Google का बड़ा अपडेट: हर हेडफोन बनेगा लाइव ट्रांसलेटर, 70 भाषाओं का सपोर्ट

यह भी पढ़ें: Gemini AI से पाएं ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत जैसा लुक, मिल जाएगी सेल्फी भी, बस कॉपी-पेस्ट करें ये 3 प्रॉम्प्ट

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola