मिड-रेंज से लेकर फ्लैगशिप तक, फरवरी में आ रहे हैं कई धांसू स्मार्टफोन्स

Updated at : 02 Feb 2026 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
Upcoming Smartphones February 2026

अपकमिंग स्मार्टफोन्स 2026

Upcoming Smartphones: फरवरी का महीना स्मार्टफोन खरीदारों के लिए बेहद खास रहने वाला है. इस महीने Samsung Galaxy S26 सीरीज से लेकर iQOO 15R, Vivo V70 Series और कई सारे नये मॉडल लॉन्च होने वाले हैं.

विज्ञापन

Upcoming Smartphones: अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को यूज कर के बोर हो गए हैं और नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर आपके लिए फरवरी का महीना कई सारे ऑप्शन्स लेकर आया है. इस महीने कई बड़ी टेक कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. प्रीमियम फ्लैगशिप से लेकर दमदार मिड-रेंज डिवाइसेज तक, हर सेगमेंट में आपको नए ऑप्शन्स मिलेंगे. आइए जानते हैं फरवरी 2026 में कौन-से स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं.

Samsung A07 5G

सैमसंग फरवरी के पहले हफ्ते अपना नया मॉडल Galaxy A07 5G इंडियन मार्केट में लॉन्च करने वाला है. हालांकि, कंपनी ने लॉन्च डेट अभी रिवील नहीं की है. कंपनी इस नये अपकमिंग मॉडल को अफोर्डेबल प्राइस सेगमेंट में उतारेगी, यानी यह फोन बजट में रहते हुए 5G और प्रीमियम टच देने पर फोकस करेगा.

iQOO 15R

भारत में iQOO 15 लॉन्च करने के बाद चाइनीज टेक कंपनी अब 24 फरवरी को iQOO 15R लॉन्च करने वाली है. इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 7,600mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स मिलने की उम्मीद है. ऐसे में खास गेमर्स के लिए ये फोन अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

Samsung Galaxy S26 Series

मोस्ट-अवेटेड Samsung Galaxy S26 Series को सैमसंग 25 फरवरी के आसपास लॉन्च कर सकती है. इस लाइनअप में Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra शामिल हो सकते हैं. इस सीरीज में कैमरा क्वालिटी, डिस्प्ले और बैटरी में हल्के, लेकिन अहम अपग्रेड देखने को मिलेंगे. हालांकि, कंपनी ने अभी तक सीरीज के लॉन्च डेट को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है.

Vivo V70 Series

Vivo फरवरी के मध्य में V70 और V70 Elite लॉन्च कर सकता है. दोनों स्मार्टफोन्स में ZEISS को-ट्यून के साथ ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है. इसके अलावा 6,500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और अलग-अलग Snapdragon चिपसेट्स मिलने की उम्मीद है.

Vivo V70 Series

Google का Pixel 10a फरवरी में पेश किया जा सकता है. यह फोन Tensor G4 चिप, 48MP डुअल कैमरा सेटअप और 5,100mAh बैटरी के साथ आ सकता है. Pixel सीरीज की तरह इसमें भी कैमरा और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस पर खास फोकस रहेगा.

Apple iPhone 17e

Apple भी फरवरी में नया iPhone 17e लॉन्च कर सकता है. लीक्स के मुताबिक इसमें A19 चिप, 6.1-इंच OLED डिस्प्ले और 48MP का सिंगल रियर कैमरा मिल सकता है. यह फोन उन यूजर्स के लिए होगा जो लेटेस्ट iPhone चाहते हैं, लेकिन अल्ट्रा-हाई कीमत नहीं.

OPPO K14 Series

OPPO भी फरवरी में अपनी K-सीरीज को आगे बढ़ा सकता है. सबसे पहले K14x और उसके बाद स्टैंडर्ड K14 मॉडल लॉन्च होने की उम्मीद है. हालांकि, अभी इनके फीचर्स और लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने ऑफिशियली जानकारी नहीं दी है.

यह भी पढ़ें: Oppo ला रहा नया K सीरीज स्मार्टफोन, K13 लाइनअप का होगा सक्सेसर

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola