X ने लाखों क्रिएटर्स पर बरसाये डॉलर्स, शेयर किया करोड़ों का ऐड रेवेन्यू

Elon Musk xAI Jobs
Elon Musk X : एलन मस्क ने साल 2022 में इस माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था. इसे खरीदते ही मस्क ने एक के बाद एक इसमें कई बदलाव किये.
Elon Musk X News : दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों की लिस्ट में शामिल एलन मस्क को खबरों में रहना अच्छे से आता है. मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर बराबर नये बदलाव देखने और सुनने को मिल जाते हैं. एलन मस्क ने साल 2022 में इस माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था. इसे खरीदते ही मस्क ने एक के बाद एक इसमें कई बदलाव किये.
50 मिलियन डॉलर का पेमेंट
एक्स (पूर्व में ट्विटर) को लेकर अब खबर है कि एक्स ने अपने प्लैटफॉर्म पर कंटेंट क्रिएटर्स को मालामाल कर दिया है. एक्स की सीईओ लिंडा याकारिनो ने कहा है कि एक्स पर विज्ञापन शेयर करने के लिए 1.5 लाख क्रिएटर्स को प्लैटफॉर्म ने 50 मिलियन डॉलर का पेमेंट किया है.
Elon Musk ने भारत में लॉन्च किया कम्युनिटी नोट्स फीचर, जानिए इससे क्या होगा
लिंडा याकारिनो ने क्या कहा?
कंपनी की सीईओ लिंडा याकारिनो ने कहा है कि एक्स को वीडियो प्लैटफॉर्म बनाने में क्रिएटर्स का सबसे ज्यादा योगदान है. क्रिएटर्स को पैसे देने के पीछे हमारा उद्देश्य दूसरे क्रिएटर्स को एक्स की ओर आकर्षित करना है. बताया जाता है कि जब मस्क ने एक्स (तब ट्विटर) का अधिग्रहण किया, तो उस समय प्लैटफॉर्म पर 3,500 क्रिएटर्स थे. अब यह सोशल नेटवर्किंग प्लैटफॉर्म 600 मिलियन से भी अधिक क्रिएटर्स को विशेष अनुभव देने के लिए आमंत्रित कर रहा है.
यूट्यूब जैसा प्लैटफॉर्म ला रहा एक्स
लिंडा याकारिनो ने पिछले महीने एक्स पर घोषणा की थी कि जल्द ही यूजर्स के लिए एक डेडीकेटेड टीवी ऐप लॉन्च किया जाएगा. यहां यूजर्स हाई क्वालिटी वीडियो अपलोड कर पाएंगे. यह हू-ब-हू गूगल के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म यूट्यूब की तरह काम करेगा. एक्स यूजर्स को इन सुविधाओं के अलावा ट्रेंडिंग वीडियो एल्गोरिदम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पावर्ड सब्जेक्ट और क्रॉस-डिवाइस का एक्सपीरिएंस भी मिलेगा.
Elon Musk का बड़ा ऐलान- एक्स प्लैटफॉर्म पर यूजर्स को मुफ्त मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स, ये है शर्त
एक्स को एवरीथिंग प्लैटफॉर्म बनाएंगे एलन मस्क
आपको बताते चलें कि एक्स को एलन मस्क ऐसा प्लैटफॉर्म बनाना चाहते हैं, जहां यूजर्स को सोशल नेटवर्किंग से लेकर पेमेंट और वीडियो तक सब कुछ मिल सके. रिपोर्ट्स के अनुसार, मौजूदा समय में एक्स के 600 मिलियन मासिक एक्टिव यूजर्स हैं. इनमें आधे से भी ज्यादा ऐसे हैं जो हर रोज एक्स का इस्तेमाल करते हैं.
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर हाल के बदलाव क्या हैं?
एक्स पर हाल ही में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, जिसमें कंटेंट क्रिएटर्स को विज्ञापन शेयरिंग के तहत 50 मिलियन डॉलर का भुगतान शामिल है। सीईओ लिंडा याकारिनो ने कहा है कि यह कदम अन्य क्रिएटर्स को आकर्षित करने के लिए उठाया गया है।
एक्स पर क्रिएटर्स को किस प्रकार के लाभ मिल रहे हैं?
एक्स ने 1.5 लाख क्रिएटर्स को 50 मिलियन डॉलर का भुगतान किया है। इसके अलावा, प्लैटफॉर्म पर क्रिएटर्स को वीडियो अपलोड करने और उच्च गुणवत्ता वाले कंटेंट साझा करने का अवसर भी मिल रहा है
क्या एक्स एक वीडियो प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित हो रहा है?
हाँ, लिंडा याकारिनो ने घोषणा की है कि एक्स जल्द ही एक डेडीकेटेड टीवी ऐप लॉन्च करेगा, जो यूजर्स को वीडियो अपलोड और शेयर करने की सुविधा देगा। यह गूगल के यूट्यूब के समान होगा।
एलन मस्क एक्स को किस प्रकार का प्लेटफॉर्म बनाना चाहते हैं?
एलन मस्क चाहते हैं कि एक्स एक ‘एवरीथिंग प्लेटफॉर्म’ बने, जहाँ यूजर्स को सोशल नेटवर्किंग, पेमेंट, और वीडियो कंटेंट जैसी सभी सेवाएं मिल सकें।
एक्स के वर्तमान यूजर्स की संख्या क्या है?
वर्तमान में एक्स के 600 मिलियन मासिक सक्रिय यूजर्स हैं, जिनमें से आधे से अधिक यूजर्स हर दिन इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं।
4o mini
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










