MS धोनी पर शानदार लेख लिखकर ChatGPT ने 10 साल के बच्चे की करा दी मौज, मामला इंट्रेस्टिंग है

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 Mar 2025 9:16 PM

विज्ञापन

ChatGPT homework help / reddit

Homework help with ChatGPT: 10 साल के बच्चे ने ChatGPT की मदद से एमएस धोनी पर शानदार निबंध लिखा और स्कूल में A+ ग्रेड के साथ 'ग्रैटिट्यूड बॉक्स' जीता! जानिए कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बच्चों की पढ़ाई में मदद कर रहा है.

विज्ञापन

Homework help with ChatGPT: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब पढ़ाई में भी मददगार साबित हो रहा है. हाल ही में, एक 10 साल के छात्र ने ChatGPT की मदद से भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पर एक शानदार निबंध लिखा और उसे स्कूल असाइनमेंट में ‘A’ ग्रेड मिला.

MS धोनी और ChatGPT

इस छात्र को अपने होमवर्क में महेंद्र सिंह धोनी के जीवन और उनकी उपलब्धियों पर 10 लाइनें लिखनी थीं. उसने ChatGPT से मदद ली, जिसने संक्षिप्त लेकिन प्रभावी जानकारी दी. इसमें धोनी के जन्म, क्रिकेट करियर, कप्तानी, वर्ल्ड कप जीत, शांत स्वभाव और क्रिकेट से संन्यास तक के सफर को शामिल किया गया था.

AI टूल की मदद

इस वाकये को रेडिट पर एक यूजर ने शेयर किया है. उन्होंने बताया कि बच्चा पहले असाइनमेंट को लेकर चिंतित था, लेकिन AI टूल की मदद से उसने जल्दी और आसानी से पूरा कर लिया. शिक्षकों ने भी निबंध की सराहना की और बताया कि यह सरल, स्पष्ट और सटीक था.

यह भी पढ़ें: बंदे ने जब ChatGPT से कहा I Love You, मिला ऐसा जवाब जो आपको ‘सेंटी’ कर देगा

मामला इंट्रेस्टिंग है

रेडिट पर इंडिया सोशल नाम के हैंडल पर एक यूजर ने लिखा है- कल रात मेरा 10 साल का भतीजा मुझसे अपना होमवर्क पूरा करने में मदद मांग रहा था, जिसमें उसे “एमएस धोनी पर 10 लाइनें” लिखनी थीं. मैंने उसकी मदद करने से मना कर दिया क्योंकि उसे खुद सीखना चाहिए. इससे वह गुस्सा होकर अपने कमरे में चला गया.

लेकिन जो आज हुआ, वह अविश्वसनीय था! वह स्कूल से लौटकर मेरे पास आया और मुझसे बोला, “चाचू, आपको क्या लगा कि अगर आप मेरी मदद नहीं करोगे तो मैं अपना निबंध पूरा नहीं कर पाऊंगा? ये देखोoo!” भाई साहब पूरी ऐंठ में था, अपना A+ ग्रेड दिखा रहा था. और सिर्फ इतना ही नहीं, उसकी टीचर ने उसे “ग्रैटिट्यूड बॉक्स” नाम का स्नैक्स का डब्बा भी दिया था!

मैं हैरान रह गया क्योंकि उसके लिखे हुए पॉइंट्स इतने बेहतरीन थे कि मुझे यकीन ही नहीं हुआ. फिर मैंने उससे पूछा कि उसने ये कैसे किया, और उसने मुझे अपनी ChatGPT से हुई पूरी बातचीत दिखा दी!

‘जेन अल्फा’ के लिए तैयार नहीं एजुकेशन सिस्टम!

रेडिट यूजर ने इस पोस्ट को खास टाइटल के साथ शेयर किया है. यह टाइटल है- “एजुकेशन सिस्टम इस ‘जेन अल्फा’ के लिए तैयार नहीं है.” हालांकि, यह सच है कि एआई लगभग हर फील्ड में हमारी मदद कर रहा है, लेकिन बात जब स्कूली शिक्षा की हो, तो हमें ज्यादा सतर्क हो जाने की जरूरत है. शिक्षाविदों का कहना है कि छात्रों को AI पर पूरी तरह निर्भर नहीं होना चाहिए बल्कि अपनी सोच और रचनात्मकता को भी विकसित करना चाहिए.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola