फ्लिपकार्ट सेल में सस्ते में फोन, टीवी, लैपटॉप खरीदने का लास्ट चांस

Flipkart Deal Of The Day: नया फोन, टीवी या लैपटॉप खरीदने का प्लान है, तो हम आपको फ्लिपकार्ट पर मिल रहे कुछ अच्छे ऑफर्स के बारे में बताते हैं. यहां से iPhone 15, TCL TV और HP Laptop को सस्ते में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं ऑफर्स की डीटेल –
Flipkart Deal Of The Day: ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिग बचत सेल चल रही है. इस सेल में प्रोडक्ट्स कम कीमत पर लिस्ट तो किये ही गए हैं, साथ ही कई बैंक कार्ड्स पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इसमें फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक, फ्लिपकार्ट पे लेटर सर्विस, नो कॉस्ट ईएमआई और बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्ड पर 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है. आप अगर स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम यहां आपको तीन प्रोडक्ट्स के बारे में बताते हैं जिसे आप डील ऑफ द डे कह सकते हैं.
Flipkart Offer on Apple iPhone 15
फ्लिपकार्ट पर ऑफर में आये इस आईफोन की कीमत 79,900 रुपये है. इसे 16% डिस्काउंट के साथ 66,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. पुराना फोन एक्सचेंज कर 53,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है. EMI के साथ इसे हर महीने 2,356 रुपये देकर खरीदा जा सकता है. फीचर्स की बात करें, तो A16 Bionic चिपसेट से लैस इस फोन में 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है. फोन में 6.1 इंच का सुपर रेटीना एक्सडीआर डिस्प्ले मिलता है. फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका पहला सेंसर 48 मेगापिक्सल और दूसरा 12 मेगापिक्सल का सेंसर है. फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है.
Amazon Prime के एक सब्सक्रिप्शन पर Mirzapur 3 कितने लोग देख सकते हैं? यहां जानिए
Social Media Ban: पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर लग गया बैन, जानिए वजह
Robot Suicide Case: रोबोट भी नहीं झेल पाया काम का तनाव
Flipkart Offer on HP AMD Ryzen 5 Laptop
इस एचपी लैपटॉप की कीमत 54,552 रुपये है. सेल में इसे 30% डिस्काउंट के साथ 37,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. EMI के साथ इसे हर महीने 1,336 रुपये देकर खरीदा जा सकेगा. यह स्टाइलिश और पोर्टेबल है. इसमें 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है. यह एचपी लैपटॉप एएमडी राइजन 5 प्रॉसेसर से लैस है. इसमें 8 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी का सपोर्ट दिया गया है.
Flipkart Offer on TCL 65 inch Ultra HD (4K) LED Smart Google TV
इस स्मार्ट टीवी की कीमत 1,24,990 रुपये है. इसे 57% डिस्काउंट के साथ 52,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. अगर आपके पास पुराना टीवी है, तो उसे एक्सचेंज कर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं. नो कॉस्ट EMI के साथ इसे आप हर महीने 4,416 रुपये देकर खरीद सकते हैं. फीचर्स की बात करें, तो इसमें अल्ट्रा एचडी पैनल के साथ 65 इंच की स्क्रीन दी गई है. इस टीवी में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+ हॉटस्टार और यूट्यूब ऐप्स का सब्सक्रिप्शन दिया गया है. यह स्मार्ट टीवी 24 वॉट के साउंड आउटपुट से लैस है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










