Amazon Prime के एक सब्सक्रिप्शन पर Mirzapur 3 कितने लोग देख सकते हैं? यहां जानिए

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 06 Jul 2024 1:32 PM

विज्ञापन

Mirzapur 3 on Amazon Prime

Mirzapur 3 का इंतजार पूरा हो गया है. लेटेस्ट वेब सीरीज अब अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है. आप मंथली, एन्युअल या मिनी प्लान सब्सक्राइब कर इसे देख सकते हैं. हम आपको अमेजन प्राइम के सभी प्लान्स के डीटेल्स की जानकारी देते हैं-

विज्ञापन

Mirzapur 3 Watch on Amazon Prime: कालीन भैया और गुड्डू पंडित के मिर्जापुर का नया सीजन आ चुका है. इस सीरीज के पहले दो सीजन्स ने लोगों के बीच ऐसा क्रेज बनाया है कि इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार था. अब यह इंतजार पूरा हो गया है. मिर्जापुर 3 वेब सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. अमेजन प्राइम पर इस सीरीज का मजा लेने के लिए, आपको प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत होगी.

अमेजन प्राइम के सब्सक्रिप्शन प्लान्स कौन से हैं?

मंथली प्लान
कीमत – 299 रुपये प्रति माह
एक्टिव डिवाइस की संख्या : यह प्लान सब्सक्राइब कर आप एक समय में 3 डिवाइसेज पर एक साथ वीडियोज स्ट्रीम कर सकते हैं. इसका मतलब यह है कि एक ही सब्सक्रिप्शन पर परिवार के अलग-अलग सदस्य एक साथ मिर्जापुर 3 देख सकते हैं.

एन्युअल प्लान
कीमत – 1499 प्रति वर्ष
एक्टिव डिवाइस की संख्या : इस प्लान में भी एक ही समय में 3 डिवाइसेज पर स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है. पूरे साल के लिए मेम्बरशिप लेने पर यह प्लान मंथली प्लान की तुलना में ज्यादा फायदेमंद है.

प्राइम लाइट
कीमत – 799 प्रति वर्ष
एक्टिव डिवाइस की संख्या : अमेजन प्राइम लाइट मेंबरशिप में प्राइम वीडियो ऐक्सेस सिर्फ मोबाइल में ही मिलता है. इसके अलावा इस प्लान में कॉन्टेन्ट भी 720 पिक्सल रेजॉल्यूशन पर ही स्ट्रीम किया जा सकता है.

सिंगल यूजर
अमेजन प्राइम के किसी भी प्लान के तहत, आप एक ही यूजर आईडी से एक समय में 3 डिवाइसेज पर एक साथ स्ट्रीमिंग कर सकते हैं. इसका मतलब यह है कि एक प्राइम सब्सक्रिप्शन का यूज करके आप एक ही समय में तीन अलग-अलग शो या मूवीज देख सकते हैं.

Jio Cinema Premium Plans: 29 रुपये में महीनेभर फुल-ऑन एंटरटेनमेंट का डोज, OTT का ऐक्सेस भी मिलेगा

Panchayat 3 को फ्री में देखने के लिए लगाएं यह जुगाड़, HD क्वालिटी में उठाएं ट्रेंडिंग वेब सीरीज देखने का मजा

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola