CMF Phone 2 Pro Launch: यूनिक लुक के साथ लॉन्च होने वाला है Nothing का नया स्मार्टफोन, ट्रिपल कैमरे के साथ मिलेगा दमदार प्रोसेसर
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 Apr 2025 1:49 PM
CMF phone 2 pro
CMF Phone 2 Pro Launch: एक बार फिर यूनिक लुक और डिजाइन के साथ Nothing अपना नया मॉडल CMF Phone 2 Pro को लॉन्च करने वाला है. कंपनी आज शाम 6.30 बजे अपने इस नए मॉडल को फ्लिपकार्ट पर लॉन्च करने वाली है.
CMF Phone 2 Pro Launch: अपने यूनिक लुक, डिजाइन और मटेरियल फिनिश के साथ एक बार फिर Nothing का Phone मार्केट में एंट्री लेने वाला है. कंपनी अपने नए मॉडल CMF Phone 2 Pro को आज 28 अप्रैल की शाम 6.30 बजे ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर लॉन्च करने वाली है. CMF Phone 2 Pro Nothing का दूसरा बजट सेगमेंट फोन होने वाला है.
पिछले साल ही Nothing ने अपने पहले बजट मॉडल CMF Phone 1 को लॉन्च किया था. इस मॉडल ने अपने यूनिक लुक और डिजाइन को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं. ऐसे में आज लॉन्च हो रहे CMF Phone 2 Pro को Phone 1 का प्रो-अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है. फिलहाल, कंपनी ने अपने नए मॉडल के सेल को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है. लेकिन इस मॉडल के शानदार फीचर्स के डिटेल्स से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है. तो फिर चलिए जानते हैं इस नए मॉडल के फीचर्स के बारे में.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 6 पर अब तक का सबसे बड़ा प्राइस काट, मात्र इतने रुपये में मिल रहा घर लाने का मौका
CMF Phone 2 Pro के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: CMF Phone 2 Pro की डिजाइन CMF Phone 1 से काफी मिलती-जुलती है. ऑरेंज वेरिएंट में Phone 2 Pro को डुअल तों फिनिश के साथ लॉन्च किया जा रहा है. CMF Phone 2 Pro में 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 inch की Full HD+ डिस्प्ले हो सकती है. वहीं, Nothing का यह नया मॉडल गेमर्स को काफी पसंद आने वाला है. क्योंकि, इस नए मॉडल CMF Phone 2 Pro में स्मूद इंटरेक्शन के लिए गेमर्स को 1000Hz का टच सैंपलिंग रेट और 120fps गेम प्ले सपोर्ट मिलेगा.
कैमरा: CMF Phone 2 Pro के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें 50MP का प्राइमरी, 50MP का सेकेंडरी और 8MP का थर्ड कैमरा दिया गया है.
प्रोसेसर: बेहतरीन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है, जो Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3 पर काम करेगा.
बैटरी: CMF Phone 2 Pro में 45W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 mAh की बैटरी दी गई है.
रैम और स्टोरेज: फिलहाल यूजर्स को इस मॉडल में 8GB+128GB का वेरिएंट मिल सकता है. लॉन्च होने के बड़ इसके अन्य वेरिएंट के बारे में कंपनी खुलासा कर सकती है.
कीमत: कीमत कि बात करें तो इस नए मॉडल की शुरुआती कीमत 20 हजार हो सकती है. फोन के लॉन्च होने के बाद ही इसकी कीमत पर से पर्दा उठेगा.
यह भी पढ़े: अगले हफ्ते कम हो जाएंगे इन स्मार्टफोन्स के दाम, फ्लिपकार्ट के SASA सेल में मिलेगी धांसू डील, चेक करें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










