अगले हफ्ते कम हो जाएंगे इन स्मार्टफोन्स के दाम, फ्लिपकार्ट के SASA सेल में मिलेगी धांसू डील, चेक करें लिस्ट
Flipkart SASA LELE SALE
अगर आप भी नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन बढ़िया ऑफर्स का इंतजार कर रहे हैं तो फिर आपके लिए Flipkart पर शुरू होने वाला है SASA LELE सेल. जिसमें आपको स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली है बढ़िया डील. वहीं, इस सेल के शुरू होने से पहले फ्लिपकार्ट ने कुछ स्मार्टफोन्स के डील प्राइस पर से आज पर्दा उठा दिया है. तो चलिए जानते हैं इस डील के बारे में...
Flipkart SASA LELE: अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइए. क्योंकि, इंतजार करने पर आपको मिलेगा भारी भर कम डिस्काउंट के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन को खरीदने का मौका. जी हां, ऑनलाइन ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर 1 मई से ‘Flipkart SASA LELE’ सेल शुरू होने वाली है. जिसमें स्मार्टफोन से लेकर होम अप्लायंसेज और भी बहुत सारे प्रॉडक्ट्स पर गजब की डील मिलने वाली है. ऐसे में इस सेल के शुरू होने से पहले फ्लिपकार्ट (Flipkart)ने कुछ स्मार्टफोन्स के डील प्राइस पर से आज पर्दा उठा दिया है. एक से एक बेहतरीन परफॉर्मेंस वाले ये स्मार्टफोन्स आपको बेहद पसंद आने वाले हैं और आपके बजट में भी फिट हो जाएंगे. तो चलिए जानते हैं इस डील के बारे में…
यह भी पढ़ें: 7 हजार में iPhone 16 Pro जैसा स्मार्टफोन लायी यह देसी कंपनी, फीचर्स भी चकाचक
OPPO F27 Pro+ 5G
सबसे पहले स्मार्टफोन कि बात करें तो फ्लिपकार्ट के सेल पेज पर टॉप में OPPO F27 Pro+ 5G है. 27,999 रुपये से शुरू होने वाले इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत इस सेल में सिर्फ 19,999 रुपये है. यानी की इस सेल में आपको पूरे 8 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलने वाला है. फोन की खासियत कि बात करें तो OPPO F27 Pro+ 5G में 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 inch की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है. OPPO F27 Pro+ में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए बैक पैनल में 64MP+2MP का रियर कैमरा और फ्रंट में सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है. फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है. बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity7050 चिपसेट दिया गया है. साथ ही यह मॉडल वॉटरप्रूफ IP69 रेटिंग के साथ आता है.
Realme P3X 5G
Realme P3X 5G की डील प्राइस पर से भी आज पर्दा उठा दिया गया है. 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुए Realme P3X 5G की सेल में शुरुआती कीमत 11,999 रुपये होने वाली है. फोन के फीचर्स कि बात करें तो Realme P3X 5G में 6.72 inch की Full HD LCD डिस्प्ले दी गई है. फोन में 50MP का रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 6000mAh बैटरी के साथ फोन में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity6400 चिपसेट दिया गया है.
Motorola Edge 50 Fusion
फ्लिपकार्ट के इस धमाकेदार सेल में Motorola Edge 50 Fusion पर भी तगड़ा डिस्काउंट मिलने वाला है. 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुए Motorola Edge 50 Fusion की सेल में शुरुआती कीमत 18,999 रुपये होने वाली है. फोन के फीचर्स कि बात करें तो Edge 50 Fusion में 6.7 inch की Full HD+ pOLED डिस्प्ले दी गई है. फोन में 50MP+13MPका रियर और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 5000mAh बैटरी के साथ फोन में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट दिया गया है.
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 60 Fusion Review: मोटोरोला का नया फोन कितना दमदार? फीचर्स और ऑफर्स की पूरी जानकारी
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A56 Review: शानदार AI फीचर्स और कमाल की कैमरा क्वालिटी, जानें कितना दमदार है यह स्मार्टफोन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










