Cheapest JIO Recharge: 200 रुपये से सस्ता यह धमाकेदार प्लान बना सबकी पसंद, जी भरकर करें बातें और चलाएं इंटरनेट
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Sep 2024 9:49 AM
JIO Recharge Plan
Cheapest JIO Recharge Plan: रिलायंस जियो का यह वैल्यू प्लान अपने यूजर्स को कम पैसे के खर्च में ज्यादा वैलिडिटी ऑफर करता है. साथ ही, इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स भी मिलते हैं.
Cheapest JIO Recharge Plan: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में अपने यूजर्स की जरूरत और बजट के हिसाब से एक से बढ़कर एक प्लान हैं. हम आपको जियो के एक ऐसे रीचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं, जो कम कीमत में सिम एक्टिव रखने के लिए सबसे बढ़िया है. अगर आप रिलायंस जियो यूजर हैं और सबसे सस्ता रीचार्ज तलाश रहे हैं, तो फटाफट जान लीजिए इस प्लान के बारे में-
28 दिनों की वैलिडिटी वाला JIO का सबसे सस्ता प्लान
रिलायंस जियो के इस रीचार्ज प्लान में यूजर्स को 28 दिनाें की वैलिडिटी मिलती है. जियो के इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 2GB इंटरनेट डेटा का फायदा मिलता है. जियो के इस प्लान में सब्सक्राइबर्स को जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड सर्विसेज का ऐक्सेस भी मिलेगा. साथ ही, जियो का यह सस्ता प्लान 300 SMS बेनिफिट्स भी ऑफर करता है. जियो का यह प्लान उन लोगों के लिए सस्ता ऑप्शन है, जो मोबाइल फोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉल करने के लिए करते हैं.

जियो का 189 रुपये वाला प्लान कहां मिलेगा?
जियो का 189 रुपये का प्लान पॉपुलर रीचार्ज प्लैटफॉर्म्स पर उपलब्ध नहीं है. यही वजह है कि इस प्लान के बारे में बहुत ज्यादा लोग नहीं जानते हैं. जियो के इस किफायती रीचार्ज प्लान का लाभ आप माय जियो ऐप डाउनलोड कर ले सकते हैं. माय जियो ऐप पर आपको यह प्लान वैल्यू सेक्शन में मिलेगा, जहां से यह रीचार्ज एक्टिवेट किया जा सकता है. केवल कॉलिंग के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करनेवाले लोगों के लिए यह एक बेहतर और सस्ता ऑप्शन हो सकता है.
200 रुपये से सस्ता यह जियो रीचार्ज हर दिन देगा 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










