नहीं मिल रही ड्रीमजॉब? ChatGPT का बस ऐसे करें इस्तेमाल, फिर देखें कमाल
Published by : Shivani Shah Updated At : 30 Jun 2025 6:37 PM
Chatgpt
आजकल ऑनलाइन नौकरी ढूंढना किसी सिर दर्द से कम नहीं. अलग-अलग वेबसाइट्स पर जॉब सर्च करने से लेकर अपने हिसाब की नौकरी ढूंढने तक में काफी मेहनत करनी पड़ती है. ऐसे में अगर आप भी अपनी सपनों की नौकरी तलाश कर रहे हैं, तो फिर ChatGPT इसमें आपकी पूरी मदद करेगा. जानिए ChatGPT से नौकरी पाने का तरीका.
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी AI ChatGPT का इस्तेमाल आज धड़ल्ले से किया जा रहा है. कोई इसका इस्तेमाल ट्रेंड फॉलो करने के लिए कर रहा है तो कोई पढ़ाई के लिए. लेकिन आज तक कोई इसका सही इस्तेमाल करना नहीं जानता. कई लोग AI के फीचर्स से अनजान हैं. कई लोगों को नहीं पता कि AI सिर्फ उनकी पढ़ाई में ही नहीं बल्कि जॉब दिलाने में भी मदद कर सकता है. जी हां, AI का इस्तेमाल कर आप चाहे तो अपना ड्रीम जॉब हासिल कर सकते हैं. AI कई तरीकों से आपको आपका ड्रीम जॉब दिलाने में मदद करेगा. चलिए जानते हैं कैसे.
मिनटों में बना कर देगा Resume
कोई भी नौकरी पाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है एक अच्छा रिज्यूमे (Resume). आपके डिटेल्स से लेकर पढ़ाई, स्किल्स और इन्टरेस्ट के बारे में आपका रिज्यूमे ही बताता है. ऐसे में रिज्यूमे का परफेक्ट होना बहुत ज्यादा जरूरी है. हालांकि, कई लोग आज भी सही तरीके से रिज्यूमे नहीं बना पाते हैं. जिस कारण भी उन्हें रिजेक्शन झेलना पड़ता है. ऐसे में आप फ्री में अपना रिज्यूमे AI ChatGPT से कम समय में बना सकते हैं. आपको बस ChatGPT को अपने सारे डिटेल्स देने होंगे इसके बाद वह तुरंत आपके लिए एक परफेक्ट रिज्यूमे तैयार कर आपको दे देगा.
AI देगा करियर काउंसलिंग
कभी-कभी हम काफी कन्फ्यूज रहते हैं कि आखिरी हमें करना क्या है. वहीं, हम क्या करना चाहते हैं ये पता चल भी जाए तो बात इस पर आकर अटक जाती है कि शुरुआत कैसे करना है. ऐसे में अगर कोई अच्छा काउंसलर मिल जाए, जो हमें सही रास्ता दिखा सके तो फिर क्या बात है. हालांकि, करियर काउंसलिंग के लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं. लेकिन आप चाहे तो फ्री में काउंसलिंग ले सकते हैं. इसके लिए आपको ChatGPT से बस पूछना होगी कि इस कोर्स या डिग्री के लिए कौन सा जॉब बेस्ट रहेगा. ऐसे में AI आपको आपकी पढ़ाई से जुड़े कई सारे करियर ऑप्शन आपको दे देगा.
वहीं, अगर आपको पता है कि क्या करना है लेकिन समझ नहीं आ रहा है कैसे करना है तो फिर भी आप AI की मदद ले सकते हैं. आपको वह अच्छे-अच्छे ऑप्शन दे सकता है और साथ ही आपको उसके लिए कंपनी भी सजेस्ट कर सकता है.
खुद सर्च कर देगा जॉब
अगर आपको कोई जॉब ढूंढ़नी है तो फिर इसमें भी आपकी मदद ChatGPT कर सकता है. अलग-अलग वेबसाइट्स पर जॉब ढूंढने के सिर दर्द से आप आसानी से बच सकते हैं. ChatGPT का इस्तेमाल आप एक सर्च इंजन की तरह कर सकते हैं. ChatGPT पर आपको बस जॉब की डिटेल्स देनी है, जिसकी तलाश आप कर रहे हैं. इसके बाद आपको ChatGPT खुद जॉब ढूंढ कर दे देगा.
कंपनी के बारे में देगा जानकारी
आप सिर्फ नौकरी ही नहीं बल्कि कंपनी के बारे में भी ChatGPT से जानकारी ले सकते हैं. क्योंकि, सिर्फ जॉब किस कंपनी में मिल रही है ये जानना काफी नहीं है. कंपनी के बारे में भी उतना ही जानना जरूरी है. कंपनी के फाइनेंशियल कंडीशन, रेटेंशन रेट, एवरेज सैलरी रेट आदि जानना जरूरी है. ऐसे में आप ChatGPT में बस कंपनी का नाम डालकर उसके बारे में जानकारी ले सकते हैं.
Apple और Meta की नजर Perplexity AI पर क्यों? जानिए इस AI स्टार्टअप में क्या है खास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










