ChatGPT Down: अचानक ठप पड़ा एआई, भारत समेत दुनियाभर में परेशान हुए यूजर्स
Published by : Shivani Shah Updated At : 29 May 2026 9:06 AM
दुनियाभर में चैटजीपीटी हुआ डाउन
OpenAI का पॉपुलर AI चैटबॉट ChatGPT अचानक तकनीकी समस्या के चलते डाउन हो गया है, जिससे दुनियाभर के लाखों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. डाउनडिटेक्टर के अनुसार, भारत और अमेरिका समेत कई देशों से हजारों शिकायतें दर्ज की गई हैं.
ChatGPT Down: OpenAI का पॉपुलर AI चैटबॉट ChatGPT शुक्रवार को अचानक डाउन हो गया, जिससे भारत समेत दुनियाभर के हजारों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट्स पर शिकायतों की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने बताया कि ChatGPT सवालों का जवाब नहीं दे रहा था, बार-बार Something went wrong और Network Error जैसे मैसेज दिख रहे थे, जबकि कुछ लोगों को बेहद स्लो परफॉर्मेंस का सामना करना पड़ा.
भारत के बड़े शहरों से आईं शिकायतें
Downdetector के मुताबिक, भारत में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों से बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज की गईं. कई यूजर्स ने बताया कि वेब वर्जन और मोबाइल ऐप दोनों में दिक्कतें आ रही थीं. कुछ यूजर्स Voice-to-Text फीचर इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे, जबकि कई लोगों को ऐप और ब्राउजर में कंटेंट लोड होने में परेशानी हुई.

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जाहिर की नाराजगी
आउटेज के दौरान सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी परेशानी खुलकर शेयर की. एक यूजर ने लिखा, “ChatGPT मेरे लिए रोज कोडिंग और राइटिंग में मदद करता है, लेकिन आज यह ठीक से काम ही नहीं कर रहा. क्या यह सिर्फ मेरे साथ हो रहा है या सबके साथ?” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “कुछ भी लोड नहीं हो रहा. Voice-to-Text फीचर काम नहीं कर रहा. फोन ऐप, Windows ऐप और ब्राउज़र हर जगह दिक्कत आ रही है.”
यह भी पढ़ें: Google Search में AI से परेशान हुए लोग, अब DuckDuckGo बना नया सहारा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










