15 हजार में चाहिए ऑल राउंडर 5G स्मार्टफोन? ये फोन हैं बेस्ट पिक

15000 से कम कीमत वाले बजट स्मार्टफोन
Budget Smartphones Under Rs 15000: अगर आप 15,000 रुपये से कम में एक ऐसा 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जो बड़ी बैटरी के साथ-साथ अच्छा परफॉर्मेंस भी ऑफर करे, तो खबर आपके काम की है. यहां हम आपको Samsung से लेकर Vivo, Motorola और Oppo जैसे ब्रांड्स के कुछ बजट ऑप्शन बताने वाले हैं.
Budget Smartphones Under Rs 15000: भारत में स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए ऑप्शन्स की कोई कमी नहीं है. जैसे-जैसे बजट हर 2,000 रुपये बढ़ता है, वैसे-वैसे नए फीचर्स, बेहतर कैमरा और ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस वाले फोन सामने आते जाते हैं. ऐसे में अगर बजट सेट हो तो फिर बजट के हिसाब से अच्छा फोन खोजना आसान हो जाता है. अगर आप 15,000 रुपये से कम कीमत में एक ऑल-राउंडर स्मार्टफोन खोज रहे हैं, तो यह सेगमेंट आपके लिए सबसे ज्यादा वैल्यू देता है. इस रेंज में आपको ऐसे फोन मिल जाएंगे, जो परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी, बैटरी बैकअप और डेली यूज चारों का बेहतरीन बैलेंस रखते हैं.
Samsung Galaxy M17 5G
Samsung Galaxy M17 5G एक बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन है. इसमें 6.7-इंच का बड़ा Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. यानी कि स्क्रॉलिंग, वीडियो देखने और सोशल मीडिया चलाने का एक्सपीरियंस स्मूद और शार्प होगा. परफॉर्मेंस कि बात करें, तो इस फोन में Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 6GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. यह कॉम्बिनेशन डेली टास्क, मल्टीटास्किंग और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए अच्छा परफॉर्म करता है. फोटोग्राफी के लिए, Samsung Galaxy M17 5G के बैक पैनल में 50MP+5MP+2MP का रियर कैमरा है. सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
वहीं, कीमत कि बात करें, तो अमेजन पर Galaxy M17 का 4GB+128GB बेस वेरिएंट 12,998 रुपये और 6GB+128GB का दूसरा वेरिएंट 13,999 रुपये में लिस्टेड है.
Vivo T4 Lite 5G
Vivo T4 Lite 5G उन यूज़र्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो किफायती दाम में बड़ा डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं. इसमें 6.78-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 6GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. कैमरे कि बात करें तो Vivo T4 Lite 5G में 50MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए इस मॉडल में 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है.
कीमत कि बात करें, तो फ्लिपकार्ट पर इस मॉडल का 4GB+128GB बेस वेरिएंट 11,999 रुपये, 6GB+128GB वाला मिड वेरिएंट 12,999 रुपये और 8GB+256GB वाला टॉप वेरिएंट 14,999 रुपये में लिस्टेड है.
Moto G57 Power
15 हजार के रेंज में बैलेंस्ड परफॉर्मेंस, शानदार बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी के लिए Moto G57 Power अच्छा ऑप्शन है. Moto G57 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,000mAh की दमदार बैटरी है. यह बैटरी आराम से एक से डेढ़ दिन से भी ज्यादा बैकअप देती है. मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.5-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा. इसमें फोटोग्राफी के लिए, 50MP Sony LYTIA 600 का रियर कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलेगा. बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा, जो Android 16 पर काम करेगा. यह 8GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है.
कीमत कि बात करें, तो फ्लिपकार्ट पर इस मॉडल के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है.
Oppo A6x 5G
स्टाइल और परफॉर्मेंस का बैलेंस चाहने वाले यूजर्स के लिए Oppo A6x 5G अच्छा ऑप्शन है. इस फोन में 6.75-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. परफॉर्मेंस के लिए मॉडल में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 6GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. फोटोग्राफी के लिए, 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 6,500mAh की दमदार बैटरी मिलेगी, जो 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.
अमेजन पर इस मॉडल के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है.
डिसक्लेमर: यहां स्मार्टफोन्स की कीमत की जानकारी अमेजन-फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी पर बेस्ड है. ऐसे में खरीदने से पहले कीमत जरूर चेक कर लें.
यह भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी वाला OPPO A6 5G कितना दमदार? खरीदने से पहले पढ़ें पूरा रिव्यू
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




