BSNL में CNAP कॉलर आईडी सुविधा जल्द होगी शुरू, अब अनजान नंबर की पहचान होगी आसानी से

Updated at : 24 Mar 2026 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
BSNL CNAP

BSNL CNAP (Photo: Canva)

BSNL जल्द CNAP कॉलर आईडी सुविधा लॉन्च करने वाली है. अब अंजान नंबर का नाम स्क्रीन पर दिखेगा, स्पैम कॉल्स से बचाव होगा और किसी ऐप या सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं. बता दें यह पूरी सर्विस C-DoT ने डेवलप की है.

विज्ञापन

Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) जल्द ही अपने यूजर्स के लिए CNAP (Caller Name Presentation) फीचर लाने वाली है. प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियां तो पहले ही ये सुविधा अपने सब्सक्राइबर्स के लिए दे रही हैं. अब BSNL भी इसे पुरे देशभर में लॉन्च करने की तैयारी में है. CNAP दरअसल Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) की पहल है, जिसके तहत कॉल आने पर यूजर को कॉलर का नाम स्क्रीन पर दिखाई  देता है. इसका मतलब, अब आप कॉल रिसीव करने से पहले सोच सकते हैं कि कॉल उठानी है या छोड़नी है.

प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ हो रही टेस्टिंग

ETTelecom की रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL अपने CNAP सर्विस को प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ जोड़ने की टेस्टिंग कर रही है. एक इंडस्ट्री एक्जीक्यूटिव के मुताबिक, जियो, एयरटेल और Vi ने ये पहली बार किया है. अब वही सॉल्यूशन BSNL के लिए भी डेप्लॉय किया जा चुका है और अब इसे जोन-वार तरीके से इंटीग्रेट किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि इस इंटीग्रेशन के बाद, BSNL तीन से चार महीने में CNAP सर्विस को पूरे देश में लॉन्च कर देगा. और हां, ये पूरा सॉल्यूशन C-DoT (Centre for Development of Telematics) ने डेवेलप और इम्प्लीमेंट किया है, जो कि पब्लिक सेक्टर ऑपरेटर के लिए बनाया गया है.

क्या है CNAP?

TRAI ने CNAP सेवा को पेश किया है, जो धीरे-धीरे 2025 के दूसरे हाफ में लॉन्च हुई. Department of Telecommunications (DoT) ने इस फीचर को 4G और 5G नेटवर्क पर ट्रायल भी किया. खास बात यह है कि यह सुविधा स्पैम कॉल्स को रोकने के लिए बनाई गई है, लेकिन यह अभी फीचर फोन्स में उपलब्ध नहीं है.

अब आपको अनजान नंबर से कॉल आने पर भी नाम जानने के लिए किसी अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी. न ही कोई एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन फीस देनी होगी. CNAP सेवा सीधे आपके फोन पर कॉल करने वाले का नाम दिखा देती है, और यह काम KYC-वेरीफाइड सब्सक्राइबर डिटेल्स के जरिए करता है.

यह भी पढ़ें: पैसा वसूल हैं BSNL के तीन प्लान्स, मिलता है अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola