आखिरी मौका! आज खत्म हो रहा है BSNL का 1 रुपये वाला प्लान, जानिए इस ऑफर के सारे फायदे

Updated at : 31 Jan 2026 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
BSNL Rs 1 Plan Details

BSNL का 1 रुपये वाला प्लान

अगर आप भी BSNL का 1 रुपये वाला प्लान लेने वाले थे, तो जरा ध्यान दें. क्योंकि यह ऑफर 31 जनवरी 2026 तक ही रहने वाला है. इस प्लान में कॉल्स, डेटा और SMS के सारे बेनिफिट्स आपको मिल जाते हैं. हां, इसे पाने के लिए आपको सीधे किसी BSNL स्टोर जाना होगा, क्योंकि ये ऑनलाइन आपको नहीं मिलने वाला.

विज्ञापन

BSNL ने एक बार फिर अपने यूजर्स को सरप्राइज दिया है. कंपनी ने अपना काफी पसंद किया जाने वाला 1 रुपये वाला प्लान दोबारा पेश किया है. देशभर से आ रही जबरदस्त डिमांड के बाद, सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने खुद अपने X (पहले Twitter) हैंडल पर इस सस्ते प्लान की वापसी का अनाउंसमेंट किया है. सिर्फ 1 रुपये की कीमत वाला ये प्लान खास तौर पर नए यूजर्स या फिर उन लोगों के लिए बढ़िया है, जिन्हें रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक सेकेंडरी SIM चाहिए. लेकिन यहां एक ट्विस्ट है. BSNL का ये वायरल ऑफर सिर्फ कुछ ही समय के लिए उपलब्ध है. यानी अगर आप अब तक इंतजार कर रहे थे, तो ये आखिरी मौका है.

BSNL का 1 रुपये वाला प्लान कब तक मिलेगा?

BSNL ने साफ तौर पर बता दिया है कि उसका ₹1 वाला प्लान सिर्फ लिमिटेड टाइम के लिए है. यह ऑफर 31 जनवरी 2026 को पूरी तरह खत्म हो जाएगा. यानी जिन लोगों ने अब तक इस प्लान को लेने का मन बनाया था, उनके पास अब लास्ट चांस है. डेडलाइन के बाद यह प्लान पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. BSNL की तरफ से इसे दोबारा लाने को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है.

BSNL का 1 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. रोजाना 100 SMS और 2 GB डेटा हर दिन आपको मिल जाता है. वैलिडिटी की बात करें तो ये 30 दिन की वैलिडिटी SIM एक्टिवेशन के दिन से शुरू होगी, ना कि खरीदने की तारीख से. BSNL खासतौर पर उन लोगों को ये ऑफर करने की सलाह दे रहा है, जो चाहते हैं सस्ता बैकअप नंबर या बस BSNL नेटवर्क का टेस्ट करना चाहते हैं. तो अगर आप भी इस धमाकेदार ऑफर का फायदा लेना चाहते हैं, तो समय निकलने से पहले जल्दी करें.

BSNL का 1 रुपये वाला प्लान कैसे मिलेगा? 

अगर आप BSNL का सिर्फ 1 रुपये वाला प्लान लेना चाहते हैं, तो इसकी प्रोसेस बिलकुल सिंपल है. आपको बस किसी भी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर या आधिकारिक BSNL रिटेलर के पास जाना होगा. ध्यान रहे, ये प्लान ऑनलाइन नहीं मिलता. वहां जाकर अपने KYC की पूरी प्रोसेस पूरी करें, और आपका SIM कार्ड Rs 1 वाले प्लान पर एक्टिव कर दिया जाएगा. एक्टिवेशन के बाद आप कॉलिंग, डेटा और SMS का मजा तुरंत लेना शुरू कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 369 रुपये में 84 दिन की सर्विस देता है जियो का यह प्लान, जानकारी कम ही लोगों को

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola