BSNL का धाकड़ प्लान! ₹200 से कम में दे रहा 40 दिनों की वैलिडिटी, साथ में 80GB डेटा भी

BSNL Recharge plans
अगर आप BSNL यूजर हैं और आपको डेटा प्लान चाहिए तो फिर BSNL आपके लिए सस्ते में सिर्फ डेटा वाला प्लान ले कर आया है. 200 रुपये से भी कम में आपको 40 दिनों के लिए डेली 2GB डेटा का फायदा मिलेगा.
अगर आपसे कहा जाए कि अब आप 200 रुपये से कम में 40 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान ले सकते हैं, तो शायद आपको यकीन ना हो. लेकिन ये सच है. अब 200 रुपये से कम में आप 40 दिन की वैलिडिटी और साथ में हर दिन 2GB डेली डेटा का फायदा उठा सकते हैं. दरअसल, सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने करोड़ों यूजर्स के लिए आए दिन नए नए सस्ते प्लान ऑफर कर रही है. 299 और 599 रुपये वाले प्लान के बाद अब कंपनी 40 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान लेकर आई है. अगर आप भी BSNL यूजर हैं तो फिर आपके लिए ये प्लान बेस्ट होने वाला है. तो फिर चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में.
Jio vs Airtel vs BSNL… 30 दिनों वाला प्लान किसका सबसे सस्ता? कौन दे रहा ज्यादा बेनेफिट
BSNL का 40 दिन वाला प्लान
BSNL अपने यूजर्स को 40 दिन वाला प्लान ऑफर कर रहा है. जिसकी कीमत 500 या उससे ज्यादा नहीं है बल्कि सिर्फ 198 रुपये है. कंपनी ने अपने X हैंडल में इस नए प्लान की डिटेल्स शेयर की है. जिसमें कंपनी ने बताया है कि इस 198 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 40 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. इन 40 दिनों में आपको हर दिन 2GB डेटा मिलेगा. हालांकि, BSNL का ये सस्ता प्लान ऑनली डेटा प्लान है. यानी कि इस प्लान में यूजर्स को न तो अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी और न ही फ्री SMS की. यूजर्स को सिर्फ डेटा का फायदा होगा.
यह भी पढ़ें: ₹8 से भी कम खर्च पर ये कंपनी दे रही डेली 2GB डेटा, साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग भी
यह भी पढ़ें: BSNL के इस प्लान ने उड़ा दी Jio-Airtel की नींद, ₹150 से कम में दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा
यह भी पढ़ें: अब एक ही प्लान में मिलेगा Netflix, JioHotstar और Zee5 का मजा, Airtel के ये 3 प्लान्स हैं बेस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










