BSNL यूजर्स की मौज, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा वाले 2 नये सस्ते प्लान लॉन्च

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 10 Jan 2025 6:01 PM

विज्ञापन

BSNL New Prepaid Plans

BSNL New Prepaid Plans: बीएसएनएल के दोनों नये बजट-फ्रेंडली प्लान्स यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, अनलिमिटेड डेटा और प्रतिदिन 100 SMS जैसे लाभ दे रहे हैं. निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रीचार्ज के मुकाबले बीएसएनएल के ये सस्ते रीचार्ज ज्यादा वैलिडिटी और बेनिफिट्स के साथ आते हैं.

विज्ञापन

BSNL New Prepaid Plans: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भारत में प्रीपेड यूजर के लिए दो नये रीचार्ज प्लान की घोषणा की है. नये स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) की कीमत 215 रुपये और 628 रुपये है. ये 30 दिन और 84 दिन की वैधता अवधि के साथ आते हैं. दोनों प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, अनलिमिटेड डेटा और प्रतिदिन 100 SMS जैसे लाभ दे रहे हैं. इसके अलावा, ये प्लान्स जिंग म्यूजिक, बीएसएनएल ट्यून्स और एस्ट्रोटेल तक पहुंच जैसे खास फायदे भी देते हैं. ये बजट-फ्रेंडली बीएसएनएल प्लान 215 रुपये और 628 रुपये में उपलब्ध हैं. निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रीचार्ज के मुकाबले बीएसएनएल के ये सस्ते रीचार्ज ज्यादा वैलिडिटी और बेनिफिट्स के साथ आते हैं. आइए इन प्लान्स और उनके फायदों को विस्तार से समझते हैं-

BSNL का 628 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल का यह सस्ता रीचार्ज प्लान 84 दिनों की शानदार वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलता है. वहीं, यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलेगा. इस प्लान में BSNL 4G यूजर्स को डेली 3GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ दिया जाएगा. इस तरह से यूजर्स को कुल 252GB डेटा मिलेगा. वहीं, यूजर्स को कई कम्प्लीमेंटरी वैल्यू ऐडेड सर्विसेज जैसे कि Hardy Games, Challenger Arena Games, Gameon, Astrocell, Lystn Podcast, Zing Music, Wow Entertainment और BSNL Tunes का ऐक्सेस दिया जाएगा.

BSNL का 215 रुपये वाला प्लान

BSNL का 215 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्‍लान ऑफर करता है अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, साथ में 100SMS रोजाना मिलते हैं और डेली 2 जीबी डेटा दिया जाता है. इस प्‍लान पर 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस तरह से यूजर्स को कुल 60GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा. इसकी तुलना प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के रीचार्ज से करें, तो 30 दिनों की वैलिडिटी वाला इतना सस्‍ता प्‍लान रोजाना 2 जीबी डेटा के साथ मौजूद नहीं है. इस प्‍लान पर भी ढेर सारे गेम्‍स और एंटरटेनमेंट का ऐक्‍सेस जैसे- जिंग म्‍यूजिक, वाव एंटरटेनमेंट आदि मिलता है.

BSNL के ये दोनों नये प्रीपेड प्लान ग्राहकों को डेटा, वॉयस कॉलिंग और वैधता के साथ अतिरिक्त मनोरंजन सुविधाएं भी प्रदान करते हैं. ये प्लान अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में किफायती हैं. यदि आप BSNL के प्रीपेड प्लान्स के साथ रीचार्ज करने का सोच रहे हैं और रोजाना ज्यादा डेटा का उपयोग करते हैं, तो ये प्लान आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं.

BSNL के नये और सस्ते रीचार्ज प्लान, जानिए कितने खर्च में मिलेगी कितनी वैलिडिटी

BSNL Free Data Offer: 425 दिनों की वैलिडिटी, 850GB डेटा, यूजर्स की मौज

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola