ePaper

BSNL के 4G/5G सर्विस को लेकर सामने आई ये अपडेट, 15 हजार टावर हुए लाइव, मार्च 2025 तक इतने लाख का टार्गेट सेट

Updated at : 07 Aug 2024 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
BSNL 4G/5G Service

BSNL 4G/5G Service

BSNL 4G/5G: प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटरों द्वारा टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद से सरकारी स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी BSNL पूरी फॉर्म में दिख रही है. BSNL ने अपने 4जी नेटर्वक को तो बढ़ा ही रही है, लेकिन इसके साथ ही कंपनी ने कुल इतने लाख टावर लगाने का फैसला लिया है. पूरी जानकारी जानने के लिए पढ़ लीजिए यह खबर.

विज्ञापन

BSNL 4G/5G: बीएसएनएल ने आखिरकार अपनी 4जी सेवा शुरू कर दी है, जो सरकारी स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण अपग्रेड है. कंपनी पूरे देश में सुपरफास्ट कनेक्टिविटी प्रदान करने की ओर अग्रसर है. इतना ही नहीं बीएसएनएल ने हाल ही में 5जी टेक्नोलॉजी का परीक्षण भी शुरू कर दिया है. जो भी यूजर्स अब बीएसएनएल का नया सिम ले रहे हैं उन्हें कंपनी 5जी रेडी सिम दे रही है, जिससे जब भी उनके एरिया में बीएसएनएल की 5जी सर्विस शुरू हो तो वे उसका लाभ उठा सके.

15 हजार से अधिक 4जी साइटों के साथ BSNL की 4G कनेक्टिविटी की शुरुआत

ध्यान दने वाली बात यह है कि बीएसएनएल ने 15 हजार से अधिक 4जी साइटों के साथ 4जी कनेक्टिविटी शुरू किया है. कंपनी ने घोषणा की है कि आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत स्थापित ये साइटें पूरे भारत में निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेंगी. विशेष रूप से, बीएसएनएल की 4जी सर्विस पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर निर्भर करती है, जिसमें इन मोबाइल टावरों में भारत में बने उपकरण लगाए गए हैं.

मार्च 2025 तक 4G नेटवर्क के लिए BSNL के कुल एक लाख टावर लेंगेगे

बीएसएनएल 4जी रोलआउट टाइमलाइन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में देशभर में बीएसएनएल की 4जी सेवाओं के लॉन्च के कार्यक्रम की घोषणा की और बीएसएनएल की 5जी सेवाओं की शुरूआत के लिए अनुमानित टाइमलाइन भी बताई. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि अक्टूबर के अंत तक 80,000 टावर लगा दिए जाएंगे, जबकि शेष 21,000 टावर अगले साल मार्च तक लगाए जाएंगे. इसका मतलब है कि मार्च 2025 तक 4G नेटवर्क के लिए कुल एक लाख टावर लगा दिए जाएंगे. उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस विस्तार से डाउनलोड की गति तेज होगी और टेलीविजन स्ट्रीमिंग में सुधार होगा.

BSNL नए यूजर्स को दे रही 5G रेडी सिम

सरकारी स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी ने पहले ही नए यूजर्स को 5जी रेडी सिम कार्ड उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले महीनों में इसकी 5जी सर्विस शुरू की जा सकती है. अब ध्यान देने वाली बात यह है कि बीएसएनएल की 5जी सेवा वर्तमान में सी-डॉट परिसर में परीक्षण के दौर से गुजर रही है और आने वाले हफ्तों में कई शहरों में इसका परीक्षण किया जाना है.

BSNL वायनाड में भूस्खलन की त्रासदी के बीच दे रही फ्री कॉल्स और 4G डेटा, VI ने भी किया यह खास ऐलान

84 दिनों की छुट्टी, रोज 1.5GB डेटा JIO-Airtel-BSNL या VI, जानें आपके लिए कौन रिचार्ज प्लान रहेगा बेस्ट

BSNL 5G: बीएसएनएल की घर वापसी, बढ़ेगी JIO-Airtel की टेंशन, खबर पढ़कर खुश हो जाएंगे आप

Technology Trending Video

विज्ञापन
Vikash Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar Upadhyay

Journalist at Prabhat Khabar Digital, Gold Medalist alumnus MGCU, Former intern Tak App, Biz Tak and DB Digital. Ex reporter INS24 News. Former media personnel District Information and Public Relation Department, Motihari. Former project partner and planner Guardians of Champaran. Very keen to work with the best faculties and in challenging circumstances. I have really a big dream to achieve and eager to learn something new & creative. More than 3 years of experience in Desk and Reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola