2,149 रुपये में मिल रहा धाकड़ गेमिंग स्मार्टफोन, एक्सचेंज ऑफर में मिलेगा बड़ा फायदा

Published by : Shivani Shah Updated At : 06 Jun 2025 8:42 AM

विज्ञापन

best smartphones under 15k

Smartphone Under 15K: अगर आप नया गेमिंग स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो फिर आपके पास बढ़िया मौका है. MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर और दमदार फीचर्स वाले 15 हजार बजट सेगमेंट के फोन को आप लगभग 2 हजार रुपये में खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

Best Smartphones Under 15K: हाल ही में चाइनीज टेक कंपनी Tecno ने बजट सेगमेंट में एक नया धांसू गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च किया था. जिसकी सेल शुरू हो गई है. MediaTek Dimensity 7300 का दमदार प्रोसेसर और 64MP रियर कैमरा वाले इस फोन की पहली सेल पर धमाकेदार ऑफर्स और डिस्काउंट मिल रहे हैं. जिससे यह फोन आप सिर्फ 2149 रुपये में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं क्या हैं ऑफर्स और कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ.

यह भी पढ़ें: OnePlus 13 vs OnePlus 13s vs OnePlus 13R: कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए सही?

Tecno Pova Curve 5G का ऑफर प्राइस

Tecno Pova Curve 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट 6GB+128GB और 8GB+128GB में लॉन्च किया है. जिसकी कीमत 15,999 रुपये और 16,999 रुपये है. फ्लिपकार्ट पर इस फोन पर आपको Axis Bank के क्रेडिट कार्ड पर 5% तक का कैशबैक मिलेगा. साथ इस नए मॉडल पर फ्लिपकार्ट 13,850 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है. यानी कि आप अपने पुराने फोन को बेचकर इस नए मॉडल के बेस वेरिएंट को सिर्फ 2,149 रुपये में खरीद सकते हैं. लेकिन एक्सचेंज ऑफर के लिए आपके पुराने मॉडल की कंडीशन सही होनी चाहिए. साथ ही No-Cost EMI ऑप्शन इस फोन पर दिया जा रहा है.

Tecno Pova Curve 5G के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: स्टारशिप-इंस्पायर्ड डिजाइन वाले इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1300nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.78 इंच की HD+ कर्व्ड AMOLED दिया गया है.

कैमरा: Tecno Pova Curve 5G में यूजर्स को AI-बैक्ड डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा. जिसमें 64MP का Sony IMX682 कैमरा है. वहीं, फ्रंट में 13MPकैमरा है.

प्रोसेसर: बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate का दमदार प्रोसेसर दिया गया है.

बैटरी: 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ Tecno Pova Curve 5G में 5500mAh की बैटरी दी गई है.

मिलेंगे AI फीचर्स

Tecno Pova Curve 5G में AI असिस्टेंट Ella से लेकर AI Voiceprint Suppression और AI Call Assistant भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: G1 Wi-Fi चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 13s, प्री-बुकिंग शुरू, फ्री ईयरबड्स के साथ मिलेगा ₹5000 का डिस्काउंट

यह भी पढ़ें: OnePlus 13 vs iPhone 16 Pro Max: 70 हजार का वनप्लस या 1.5 लाख का iPhone? यहां देखें डिटेल कम्पैरिजन

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola