Android vs iPhone: एंड्रॉयड छोड़कर लोग क्यों टूट पड़ रहे आईफोन पर? जानिए वो 6 बड़े कारण
Published by : Ankit Anand Updated At : 09 Sep 2025 10:32 PM
Android vs iPhone: लोगों की पहली पसंद क्यों बन रही आईफोन?
Android vs iPhone: कई लोग आज एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स छोड़ iPhone पर शिफ्ट होते हैं. बेशक आईफोन की डिमांड ज्यादा होती है. यह ऐसा फोन है कि इसे बड़ी-बड़ी हस्तियां भी इस्तेमाल करते हैं. आज हम कुछ ऐसे कारणों के बारे में आपको बताएंगे कि आखिर क्यों लोग iPhone लोगों की पहली पसंद बन रही है.
Android vs iPhone: आज कल कुछ लोगों की आदत होती है कि नया फोन खरीदा और 1 साल यूज करने के बाद दोबारा नया फोन ले लिया. अक्सर लोग अपना फोन बदलते रहते हैं. खासकर एंड्रॉयड से आईफोन पर शिफ्ट करने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होती है. बेशक आईफोन की डिमांड ज्यादा होती है. यह ऐसा फोन है कि इसे बड़ी-बड़ी हस्तियां भी इस्तेमाल करते हैं. आज हम कुछ ऐसे कारणों के बारे में आपको बताएंगे कि आखिर क्यों लोग एंड्रॉयड छोड़ आईफोन पर शिफ्ट हो जाते हैं या यूं कह लें कि आईफोन क्यों सबकी पहली पसंद बनती जा रही है. आइए जानते हैं
बेहतर सॉफ्टवेयर और अपडेट
हाथ में iPhone का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते हैं. Apple अपने iPhones को करीब 5–6 साल तक iOS अपडेट देता है, जबकि ज्यादातर Android कंपनियां सिर्फ 2–3 साल तक ही अपडेट देती हैं. इसका मतलब है कि iPhone लंबे समय तक सेफ, काम के लायक और अप-टू-डेट बना रहता है.
प्राइवेसी और सिक्योरिटी
Apple ने पिछले कई सालों में अपनी पहचान यूजर की प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी पर बनाई है. खूबियों की बात करें तो इनमें हमें App Tracking Transparency, Face ID एन्क्रिप्शन, iMessage में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसे तगड़े सिक्योरिटी फीचर्स मिलते हैं.
रीसेल वैल्यू
एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स के मुकाबले iPhone की रीसेल वैल्यू ज्यादा होती है. पुराना iPhone भी बेचने या एक्सचेंज करने पर अच्छा दाम मिल जाता है. इसलिए इसे लंबे समय के लिए एक बेहतर इन्वेस्टमेंट माना जाता है.
कैमरा क्वालिटी
iPhone का कैमरा परफॉर्मेंस काफी भरोसेमंद माना जाता है, खासकर वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए. कई एंड्रॉइड फोन भले ही ज्यादा मेगापिक्सल्स ऑफर करें, लेकिन iPhone रंगों की सटीकता, स्टेबिलाइजेशन और कंसिस्टेंसी में बेहतर होता है. यही वजह है कि व्लॉगर्स और कंटेंट क्रिएटर्स की पहली पसंद iPhone ही होती है.
सिंपल और स्मूथ यूजर एक्सपीरियंस
iOS अपने क्लीन, स्मूथ और बिना लैग वाले एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है. जहां कई एंड्रॉयड फोन समय के साथ स्लो हो जाते हैं क्योंकि उनमें हेवी स्किन्स या फालतू ऐप्स (ब्लोटवेयर) भरे होते हैं, वहीं iPhone अपनी परफॉर्मेंस लंबे समय तक बनाए रखते हैं और एक आसान व यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस देते हैं.
ब्रांड वैल्यू और स्टेटस सिंबल
कई लोगों के लिए iPhone लेना सिर्फ फोन नहीं होता, बल्कि लाइफस्टाइल और प्रेस्टिज का भी एक हिस्सा है. खासकर भारत जैसे मार्केट में iPhone को एक प्रीमियम स्टेटस सिंबल माना जाता है. यही कारण है कि लोग इसकी ऊंची कीमत होने के बावजूद इसे खरीदने और अपग्रेड करने की सोचते हैं.
यह भी पढ़ें: iPhone 17 Series की आज होगी बड़ी लॉन्चिंग, जानिए डिजाइन से लेकर कैमरा में क्या हो रहा बदलाव
यह भी पढ़ें: एप्पल के लोगो में आधा कटा सेब ही क्यों होता है? सालों से iPhone चलाने वाले भी नहीं जानते इसके पीछे की वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










