Amazon Black Friday Sale 2025: 7000 रुपये सस्ता हुआ OnePlus 13, फटाफट उठा लें मौके का फायदा

Published by : Ankit Anand Updated At : 29 Nov 2025 10:56 AM

विज्ञापन

OnePlus 13 Amazon Price Drop

Amazon Black Friday Sale 2025: अमेजन का ब्लैक फ्राइडे सेल 2025 भारत में OnePlus स्मार्टफोन पर बड़े डिस्काउंट्स लेकर आया है. इसमें OnePlus 13 के मॉडल की कीमतों में कटौती के साथ बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज डील्स के जरिए अतिरिक्त बचत के मौके भी मिल रहे हैं.

विज्ञापन

अगर आप पुराना फोन बदलकर नया लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो OnePlus इस समय काफी बढ़िया ऑफर दे रहा है. कंपनी ने जैसे ही अपने आने वाले OnePlus 15R का टीजर दिखाना शुरू किया है, उसका दमदार मिड-रेंज फोन OnePlus 13 5G फिलहाल अमेजन पर भारी डिस्काउंट में मिल रहा है. यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस देता है और काफी पॉपुलर भी है. आइए आपको इस डील के बारे में डिटेल में बताते हैं.

OnePlus 13 Amazon Black Friday Sale Offer

OnePlus 13 की MRP की बात करें तो 12GB RAM और 256GB वाले वेरिएंट की कीमत ₹72,999 है. इसे आप Amazon से 10% की छूट के साथ खरीद सकते हैं. इस छूट के बाद इसकी कीमत ₹65,999 तक गिर जाती है.

बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर

अगर ऑफर्स की बात करें तो अगर आपके पास HDFC या Axis बैंक क्रेडिट है और आप EMI ऑप्शन चाहते हैं तो आपको ₹4,000 का तुरंत डिस्काउंट मिल जाएगा. इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर के तहत आप ₹44,250 का फायदा उठा सकते हैं. इसके लिए आपका पुराना फोन अच्छा कंडीशन में और लेटेस्ट मॉडल होना चाहिए. इन सब ऑफर्स के साथ आप इसे आसानी से किफायती कीमत में खरीद सकते हैं.

Oneplus 13 amazon price details

OnePlus 13 के फीचर्स

OnePlus 13 में 6.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसकी पिक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है. फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगा है, साथ में 24GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलती है.

फोटोज़ और वीडियो के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट करता है, इसके साथ 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप कैमरा है. फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है.

फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी लगी है और 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth और GPS भी दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: iPhone से लेकर Samsung के फ्लैगशिप मॉडल्स पर मिल रही तगड़ी छूट, फटाफट चेक करें डील्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola