Airtel का 838 रुपये वाला प्लान, मिलेगा ढेर सारा डेटा और 20 OTT का मजा

Published by : Shivani Shah Updated At : 09 Feb 2026 8:10 AM

विज्ञापन

एयरटेल का 838 रुपये का प्लान

अगर आप Amazon Prime देखने के शौकीन हैं, तो फिर Airtel का 838 रुपये वाला प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. इसमें 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ प्राइम लाइट और 20 OTT का एक्सेस फ्री मिलेगा.

विज्ञापन

OTT शौकीनों के लिए अब टेलीकॉम कंपनियां कई सारे ऐसे प्लान्स ऑफर कर रही है, जिसमें कॉलिंग-डेटा के साथ-साथ अब कई पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री एक्सेस भी दे रही है. ऐसे में अगर आप Airtel यूजर हैं और ऐसे ही OTT प्लान की तलाश में हैं, तो फिर कंपनी का 838 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेस्ट है. एयरटेल के इस प्लान में आपको Amazon Prime के साथ-साथ 20 OTT का फायदा भी फ्री में मिलेगा. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में पूरी डिटेल्स.

एयरटेल का 838 रुपये वाला प्लान?

एयरटेल के 838 रुपये वाले प्लान में 56 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस दौरान सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज फ्री 100 SMS और हर दिन 3GB डेटा का फायदा मिलेगा. वहीं, अगर आप एयरटेल के 5G यूजर हैं, तो फिर आपको डेटा लिमिट की टेंशन ही नहीं होगी. क्योंकि, 5G यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा.

Prime समेत कई OTT का फ्री एक्सेस

इस रिचार्ज प्लान में कंपनी 56 दिनों के लिए Amazon Prime Lite का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है. इसके अलावा Airtel Xstream Play का एक्सेस भी दिया जा रहा है, जिसमें Sony LIV, Lionsgate Play, Chaupal, Hoichoi, Aha और SunNxt सहित करीब 20 OTT प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं.

एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलेंगे

OTT और डेटा के अलावा इस प्लान में फ्री स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यून्स और पूरे 12 महीनों के लिए Adobe Express Premium का फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है.

किसके लिए सही है यह प्लान?

यह रिचार्ज उन यूजर्स के लिए खास तौर पर फायदेमंद है, जो एक ही प्लान में OTT एंटरटेनमेंट, ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी चाहते हैं. कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स पाने वालों के लिए एयरटेल का ये प्लान एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है.

यह भी पढ़ें: एयरटेल यूजर्स की मौज, इन प्लान्स में मिल रहा फ्री एप्पल म्यूजिक

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola