ePaper

दिल्ली बनेगी AI की राजधानी! एआई समिट में PM मोदी संग जुटेंगे टेक दिग्गज

Updated at : 13 Feb 2026 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
India AI Impact Summit 2026

एआई इम्पैक्ट समिट 2026

AI Impact Summit 2026: 16 से 20 फरवरी 2026 के बीच नई दिल्ली का भारत मंडपम सिर्फ एक वेन्यू नहीं, बल्कि दुनिया के AI फ्यूचर का कमांड सेंटर बनने वाल है. यहां टेक्नोलॉजी के सबसे बड़े नाम सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन, जेन्सेन हुआंग और बिल गेट्स एक साथ एक स्टेज पर जुटेंगे और तय करेंगे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में दुनिया को किस दिशा में ले जाएगा.

विज्ञापन

AI Impact Summit 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर भारत में बहुत बड़ा इंटरनेशनल प्रोग्राम होने जा रहा है, जिसका नाम India AI Impact Summit 2026 है. ये समिट 16 से 20 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाला है. इस इवेंट में दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के दिग्गज, कई देशों के लीडर्स और कई सारे स्पेशलिस्ट शामिल होंगे और एआई के फ्यूचर पर चर्चा करेंगे. यह सिर्फ एक टेक इवेंट नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती डिजिटल ताकत और ग्लोबल लीडरशिप की नई पहचान है. खास बात यह है कि यह ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला पहला बड़ा AI समिट है. आइए जानते हैं इस इवेंट के बारे में डिटेल्स में सबकुछ.

तीन ‘सूत्र’ और सात ‘चक्र’ पर बेस्ड है इवेंट

यह समिट तीन प्राइमरी पिलर्स People, Planet और Progress पर बेस्ड है. इन्हें सात चक्र या वर्क ग्रुप में डिवाइड किया गया है. हर एक चक्र में एक स्पेशल डोमेन AI स्किलिंग, सामाजिक समावेशन (Social Inclusion), AI सेफ्टी, वैज्ञानिक रिसर्च, सस्टेनेबल कंप्यूटिंग, AI तक सबकी पहुंच और इकोनॉमिक ग्रोथ जैसे टॉपिक शामिल किए गए हैं.

समिट के लिए 700 से ज्यादा सेशन प्रपोजल मिले हैं. 17 फरवरी को सरकार AI Compendium जारी करेगी, जिसमें हेल्थकेयर, खेती, शिक्षा, ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण में AI के इस्तेमाल के उदाहरण होंगे. 20 फरवरी को GPAI काउंसिल की बैठक के साथ समिट समाप्त हो जाएगा.

कौन-कौन होंगे शामिल?

AI Impact Summit 2026 में दुनिया भर के टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र के दिग्गज एक ही स्टेज पर नजर आने वाले हैं. ग्लोबल टेक लीडर्स में सुंदर पिचाई (Alphabet CEO), सैम ऑल्टमैन (OpenAI CEO), डेमिस हैसाबिस (Google DeepMind CEO), डारियो अमोदेई (Anthropic CEO), जेनसन हुआंग (Nvidia CEO), बिल गेट्स और ब्रैड स्मिथ शामिल होंगे.

वहीं, दिग्गज AI एक्सपर्ट्स में Yann LeCun, Yoshua Bengio और फेमस कंप्यूटर साइंटिस्ट Stuart Russell भी इस इवेंट में शामिल होंगे. इसके अलाव,

बिजनेस टाइकून्स से भी कई बड़े नाम इस समिट का हिस्सा बनेंगे, जिनमें मुकेश अंबानी, नटराजन चंद्रशेखरन, नंदन नीलेकणि, सुनील भारती मित्तल और रोशनी नादर मल्होत्रा शामिल हैं. इन दिग्गज बिजनेसमैन की मौजूदगी से देश की तकनीकी और इकोनॉमिक स्ट्रैटेजी पर भी चर्चा हो सकती है.

क्यों भारत पर टिकी है बिग टेक की नजर?

भारत दुनिया का लगभग 20% डेटा जेनरेट करता है. यहां दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी AI वर्कफोर्स है और 70 करोड़ से ज्यादा इंटरनेट यूजर्स हैं. यही वजह है कि बड़ी टेक कंपनियां भारत को बड़े बाजार के रूप में देख रही हैं.

Anthropic ने भारत में अपनी कमान संभालने के लिए इरिना घोष को अपॉइंट किया है. OpenAI ने यहां अलग सेल्स टीम बनाई है. Google ने सरकार और Physics Wallah के साथ मिलकर शिक्षा में AI को बढ़ावा देने की पहल की है. वहीं डेटा सेंटर के लिए 21 साल की टैक्स छूट जैसी नीतियों ने Nvidia जैसी कंपनियों का ध्यान खींचा है.

फ्री में कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

अगर आप इस समिट में शामिल होना चाहते हैं, तो यह पूरी तरह से फ्री है. आप प्रोग्राम के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके साथ ही जो कंपनियां अपने प्रोडक्ट और सॉल्यूशन दिखाना चाहती है, वे Impact Expo के अलग रजिस्ट्रेशन पोर्टल के जरिए एग्जीबिटर के रूप में आप्लाई कर सकती हैं. मीडिया से जुड़े रिप्रेजेन्टेटिव को भी इवेंट में शामिल होने के लिए अलग से मीडिया एक्रेडिटेशन प्लेटफॉर्म पर अप्लाई करना होगा.

यह भी पढ़ें: सरकार ने बनाया नया IT नियम: AI कंटेंट लेबल करना हुआ जरूरी, टेकडाउन का भी समय घटाया

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola