ePaper

100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं ये स्मार्टफोन्स, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

Updated at : 05 Feb 2026 11:41 AM (IST)
विज्ञापन
100w Charging Support Smartphones

100W चार्जिंग वाले स्मार्टफोन्स

अगर आप सुपरफास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके काफी काम आ सकती है. यहां हम ऐसे स्मार्टफोन्स लेकर आए हैं, जिनमें आपको करीब 100W तक की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से दमदार फोन शामिल हैं.

विज्ञापन

अब स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग मिलना कोई चौंकाने वाली बात नहीं रह गई है. कंपनियां जैसे-जैसे बड़ी बैटरी वाले फोन लॉन्च कर रही हैं, वैसे-वैसे चार्जिंग स्पीड भी तेज होती जा रही है. अच्छी बात यह है कि अब मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में भी आपको दमदार फास्ट चार्जिंग देखने को मिल रही है. ज्यादातर फोन अब कम से कम 5,000mAh बैटरी और करीब 25W या उससे ज्यादा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहे हैं.

लेकिन मार्केट में कुछ ऐसे स्मार्टफोन भी मौजूद हैं, जिनमें आपको 100W या उसके आसपास की सुपरफास्ट चार्जिंग मिलती है. अगर आप भी ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो बड़ी बैटरी के साथ झटपट चार्ज भी हो जाए, तो आइए आपको ऐसे ही कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं.

 iQOO 15

ये फोन खासतौर पर गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें बड़ी 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ Adreno 840 GPU मिलता है. गेमिंग के शौकीनों के लिए इसमें Q3 गेमिंग चिप दी गई है.

स्पेसिफिकेशन्स

  • बैटरी और चार्जिंग: 7,000mAh बैटरी, 100W वायर्ड चार्जिंग, 40W वायरलेस चार्जिंग
  • रैम और स्टोरेज: 16GB LPDDR5x रैम, 512GB UFS 4.1 स्टोरेज
  • डिस्प्ले: 6.85-इंच AMOLED
  • प्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC
  • रियर कैमरा: ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप- 50MP (मेन), 50MP (टेलीफोटो), 50MP (अल्ट्रावाइड)
  • फ्रंट कैमरा: 32MP

Redmi Note 15 Pro+ 5G

Redmi Note 15 Pro+ 5G भी एक बढ़िया ऑप्शन है. इसमें आपको 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इतना ही नहीं, इसमें 22.5W रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है. यानी जरूरत पड़ने पर आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं. फोन में 6.83 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है.

स्पेसिफिकेशन्स

  • बैटरी और चार्जिंग: 6,500mAh बैटरी, 100W वायर्ड चार्जिंग
  • रैम और स्टोरेज: 12GB तक रैम, 512GB तक स्टोरेज
  • डिस्प्ले: 6.83-इंच AMOLED स्क्रीन, 1.5K रेजोल्यूशन
  • प्रोसेसर: Snapdragon 7s Gen 4
  • रियर कैमरा: 200MP (मेन), 8MP (अल्ट्रावाइड)
  • फ्रंट कैमरा: 32MP

Realme P4 Pro 5G

इसमें आपको करीब 80W की सुपरफास्ट वायर्ड चार्जिंग मिलती है. फोन में 6.8 इंच का बड़ा फुल-HD+ AMOLED 4D कर्व+ डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद एक्सपीरियंस देता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ अलग से HyperVision AI चिपसेट भी दिया गया है.

स्पेसिफिकेशन

  • बैटरी और चार्जिंग स्पीड: 7000mAh, 80W (वायर्ड)
  • रैम और स्टोरेज: 12GB तक रैम, 256GB तक स्टोरेज
  • डिस्प्ले: 6.8-इंच OLED, 144Hz
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4
  • रियर कैमरा: 50MP (मेन), 8MP (अल्ट्रा-वाइड एंगल)

Vivo X300 Pro

इस फोन में 6,510mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इतना ही नहीं, इसमें 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78 इंच की 1.5K LTPO AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है.

स्पेसिफिकेशन्स

  • बैटरी और फास्ट चार्जिंग: 6,510mAh बैटरी, 90W (वायर्ड), 40W (वायरलेस)
  • रैम और स्टोरेज: 16GB तक रैम, 512GB तक स्टोरेज
  • डिस्प्ले: 6.78-इंच LTPO AMOLED, 1.5K रेजोल्यूशन
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 9500 SoC
  • रियर कैमरा: 50MP (मेन), 200MP (टेलीफोटो), 50MP (अल्ट्रावाइड)

यह भी पढ़ें: 2025 का बेस्ट सेलिंग फोन आईफोन 16 अब सस्ते में, फ्लिपकार्ट पर बड़ा ऑफर

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola