CoVID19 Test: कोरोना वायरस की जांच में चीन में 15 मिनट, तो भारत में क्यों लगता है 1 दिन?
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Mar 2020 11:56 AM
CoronaVirus Testing in India: चीन सहित दुनिया के लगभग 100 देशों के साथ भारत में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आने लगे हैं. ऐसे में इस वायरस की टेस्टिंग पर बात करना अहम हो जाता है.
CoronaVirus Testing in India: चीन सहित दुनिया के लगभग 100 देशों के साथ भारत में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आने लगे हैं. इस जानलेवा वायरस ने अब तक दुनियाभर में एक लाख से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर दिया है.
इसका असर दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है और अभी तक इस वायरस का इलाज तलाशने में जद्दोजहद करनी पड़ रही है. ऐसे में इस वायरस की टेस्टिंग पर बात करना अहम हो जाता है. दुनिया के अलग-अलग देशों में इस वायरस की टेस्टिंग में अलग-अलग समय लगता है.
चीन में जहां इस वायरस की टेस्टिंग में बस 15 मिनट का समय लगता है, वहीं भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने में दिन भर लग जाता है. रिपोर्ट्स की मानें, तो चीन, इटली और जापान कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए अमेरिकी कंपनी बायोमेडोमिक्स द्वारा विकसित टेस्ट इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसकी रिपोर्ट आने में 15 मिनट लगते हैं.
भारत में कोरोना वायरस की जांच के लिए रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन-पॉलिमरेज चेन रिएक्शन (RT-PCR, आरटी-पीसीआर) नामक लैबोरेटरी टेस्टिंग टेक्नीक इस्तेमाल हो रही है, जिसके परिणाम 24 घंटे में आते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में कोरोना वायरस की टेस्टिंग रैपिड टेस्ट की मदद से होती है और यह 80 प्रतिशत तक सटीक होता है. कोरोना वायरस इंफेक्शन (coronavirus infection) की जांच करनेवाले टेस्ट का प्रयोग इटली और जापान मे भी हो रहा है.
ब्रिटेन इस तरह की टेस्टिंग से बच रहा है. ब्रिटेन के हेल्थ और सोशल केयर विभाग के तहत आने वाली एजेंसी पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड को उम्मीद है कि जल्द ही उसके पास अपना एक टेस्टिंग सिस्टम होगा.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO, डब्लूएचओ) का कहना है कि कोविड-19 (CoVID 19) की टेस्टिंग आरटी-पीसीआर (RT-PCR) के तहत होनी चाहिए.
पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (National Institute of Virology, NIV, एनआईवी) कोविड-19 की टेस्टिंग के लिए 24 घंटे काम कर रही है.
बात करें दुनिया की, तो चीन के बाहर कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. इटली और ईरान में तेजी से संक्रमण फैल रहा है. जानकारी के मुताबिक दुनिया के 124 देश कोरोना की चपेट में हैं और कुल 1,26,367 लोग कोरोना से संक्रमित हैं.
दुनिया भर में अबतक 4,633 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 68,304 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है.चीन, ईरान और इटली में महामारी बने कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी महामारी घोषित कर दिया है.
भारत ने कोरोना वायरस के मद्देनजर विदेश से आने वाले लोगों का वीजा 15 अप्रैल तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. यह प्रतिबंध 13 मार्च 2020 से ही लागू हो जाएगा. भारत में अब तक कोरोना वायरस के लगभग 60 पॉजिटिव केस मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










