ePaper

WhatsApp ने सर्विस आउटेज को लेकर IT मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा

Updated at : 28 Oct 2022 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
WhatsApp ने सर्विस आउटेज को लेकर IT मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा

मंगलवार को व्हाट्सऐप सेवाओं में आयी बाधा से यूजर्स ने टेक्स्ट और वीडियो संदेश भेजने या प्राप्त करने में सक्षम नहीं होने की शिकायत की थी. लगभग दो घंटे के बाद इंस्टैंट मैसेंजर की सेवाएं फिर से बहाल हो पाई थीं.

विज्ञापन

WhatsApp Outage Reason: मैसेजिंग प्लैटफॉर्म व्हाट्सऐप ने मंगलवार को हुई सर्विस आउटेज पर अपनी रिपोर्ट आईटी मंत्रालय को सौंप दी है. मंत्रालय ने मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लैटफॉर्म से सेवा बाधित होने की वजहों को साझा करने को कहा था. बता दें कि मंगलवार को व्हाट्सऐप सेवाओं में आयी बाधा से यूजर्स ने टेक्स्ट और वीडियो संदेश भेजने या प्राप्त करने में सक्षम नहीं होने की शिकायत की थी. लगभग दो घंटे के बाद इंस्टैंट मैसेंजर की सेवाएं फिर से बहाल हो पाई थीं.

त्वरित संदेश सेवा देने वाले मंच व्हाट्सऐप ने मंगलवार को अपनी सेवा में बड़े पैमाने पर हुए गतिरोध को लेकर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय को रिपोर्ट सौंप दी है. आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को कहा कि व्हाट्सऐप ने अपनी सेवा में पैदा हुए गतिरोध से जुड़ी रिपोर्ट आईटी मंत्रालय को सौंप दी. मंत्रालय ने मेटा के स्वामित्व वाली व्हाट्सऐप से इस गतिरोध की वजह साझा करने को कहा था.

Also Read: WhatsApp Down होने से एक्शन में सरकार, IT मंत्रालय ने Meta से मांगा जवाब

व्हाट्सऐप की मैसेजिंग सेवाएं मंगलवार दोपहर करीब दो घंटे तक बाधित रही थीं. सेवाओं के अचानक ठप हो जाने के कारण भारत से लेकर ब्रिटेन तक बड़ी संख्या में उपयोगकर्ता लगभग दो घंटे तक एक दूसरे को कोई संदेश (टेक्स्ट) और वीडियो नहीं भेज सके. अभी यह पता नहीं लग पाया है कि व्हाट्सऐप ने बड़े पैमाने पर हुई सेवा खामी के लिए किस तरह के कारण बताये हैं. उसके प्रवक्ता ने मंगलवार देर रात जारी बयान में कहा था, तकनीकी खामी के कारण सेवाएं बाधित हुई हैं.

सेवाओं में बाधाओं की घटनाओं पर निगरानी रखने वाले डाउनडिटेक्टर के अनुसार, व्हाट्सऐप कई क्षेत्रों में कई उपयोगकर्ताओं के लिए काम नहीं कर रहा था. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता समेत प्रमुख शहरों में व्हाट्सऐप उपयोगकर्ता सेवाओं में व्यवधान से प्रभावित थे. (इनपुट : भाषा)

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola