WhatsApp Secret Trick: आपके पर्सनल चैट्स पर नहीं पड़ेगी किसी की नजर, आजमाएं यह तरीका

whatsapp secret tricks : आज हम आपको व्हाट्सऐप की ऐसी ट्रिक के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप अपने सीक्रेट चैट्स को सुरक्षित रख सकते हैं. आइए जानें क्या है ट्रिक-
WhatsApp Secret Trick : व्हाट्सऐप पर लोग आमतौर पर कामकाज से लेकर बेकार की, हर तरह की बात करते हैं. जब आप इस पॉपुलर इंस्टैंट मैसेंजर पर किसी से सीक्रेट चैट कर रहे होते है, तो सबसे बड़ा डर इस बात का रहता है कि अगर फोन किसी और के हाथ में गया, तो कोई चैट पढ़ ना ली जाए. लेकिन हम आपको एक सीक्रेट ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप अपना यह डर दूर भगा सकते हैं. जी हां, इस ट्रिक के साथ आप बिना चैट डिलीट किये भी Whatsapp की सीक्रेट चैट को दूसरों की नजर से छिपा सकते हैं.
WhatsApp पर अपने सीक्रेट चैट्स को दूसरों से छिपाकर रखने के लिए ऐप के अंदर ही कई फीचर्स मौजूद हैं. इन फीचर्स और ट्रिक्स की मदद से आप अपनी पर्सनल चैट को सीक्रेट बनाकर रख सकते हैं. इससे आपकी चैट को कोई दूसरा पढ़ नहीं सकता. अधिकांश यूजर्स को व्हाट्सऐप के इन फीचर्स की जानकारी नहीं होती है. आज हम आपको व्हाट्सऐप की ऐसी ट्रिक के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप अपने सीक्रेट चैट्स को सुरक्षित रख सकते हैं. आइए जानें क्या है ट्रिक-
एंड्रॉयड फोन यूजर्स व्हाट्सऐप पर अपनी पर्सनल चैट को छिपाने के लिए सबसे पहले अपनी व्हाट्सऐप चैट में जाएं. अब जिस चैट को छिपाना चाहते हैं, उसे लॉन्ग प्रेस करें यानी उसको थोड़ी देर तक उंगली से दबाकर रखें. यहां आपको कई ऑप्शन नजर आयेंगे. इसमें आर्काइव का ऑप्शन भी दिखेगा. जब आप उस आर्काइव ऑप्शन पर क्लिक कर देंगे, तो आपकी चैट नॉर्मल चैटबॉक्स में नहीं दिखेगी.
Also Read: WhatsApp पर सीक्रेट चैट छिपाना है आसान, ऐप में मिलेगी कमाल की सेटिंग
आईफोन यूजर्स अपनी व्हाट्सऐप चैट को छिपाने के लिए सबसे पहले चैट बॉक्स में जाकर उस चैट को चुनें जिसे छिपाने का मन है. अब उस पर राइट स्वाइप करने के बाद आर्काइव का ऑप्शन नजर आयेगा. यहां पर आर्काइव के ऑप्शन पर क्लिक करना है. चुनी गई चैट आर्काइव में छिप जाएगी. अब आर्काइव फोल्डर में जाकर ही चैट देखी जा सकेगी.
आर्काइव की गई चैट को वापस नॉर्मल चैट बॉक्स में भी लाया जा सकता है. आर्काइव होने के बाद चैट एक अलग फोल्डर में चली जाती है. यह फोल्डर सबसे नीचे मिलता है. यूजर्स चाहें तो अपनी छिपाई हुई चैट को कॉन्टैक्ट नाम से भी सर्च कर सकते हैं. इसे नॉर्मल चैट बॉक्स में लाने के लिए उसी चैट पर क्लिक करके उसे अनआर्काइव किया जा सकता है.
Also Read: WhatsApp Update: बिना इंटरनेट के भी फोन में यूज कर सकेंगे व्हाट्सऐप, आ रहा नया अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




