Explainer: eSIM क्या है? आपके फोन में लगे सिम कार्ड से कितना अलग है यह?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 06 Jul 2022 8:19 PM

विज्ञापन

इस स्टोरी में हम आपको नॉर्मल SIM कार्ड और eSIM के बीच क्या अंतर होता है उसकी पूरी जानकारी डीटेल से देने वाले हैं.

विज्ञापन

SIM vs eSIM: टेक्नोलॉजी काफी तेजी से बदल रही है. हर एक चीज में आये दिन बदलाव किये जा रहे हैं. चाहे वह मोबाइल हो या उसमे लगा हुआ SIM कार्ड हर एक चीज समय के साथ बदल रही है. हाल ही में नॉर्मल SIM के विपरीत eSIM को इंट्रोड्यूस किया गया है और साथ ही खबर यह भी है कि जल्द ही फिजिकल SIM के जगह इस वर्चुअल eSIM का इस्तेमाल किया जाएगा. क्या होता है eSIM? कैसे काम करता है eSIM और यह किस तरह से नॉर्मल SIM कार्ड से अलग होता है इन सभी सवालों के जवाब हम आपको इस स्टोरी के माध्यम से देने वाले हैं.

eSIM

What is SIM Card?

फिलहाल, हम जिस SIM कार्ड का इस्तेमाल अपने फोन्स में करते हैं वह नॉर्मल SIM कार्ड की गिनती में आती है. यह SIM कार्ड प्लास्टिक की बनी हुई होती है और इसके बीच के कुछ हिस्सों में मेटल पार्टिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है. इस मेटल वाले हिस्से में यूजर से जुड़ी सारी जानकरी मौजूद होती है. नॉर्मल SIM कार्ड की मदद से आप कॉल करने एक साथ ही डेटा का भी इस्तेमाल कर पाते हैं. नॉर्मल SIM कार्ड में कुछ स्टोरेज भी दी जाती है. इस स्टोरेज में आप लोगों के नाम और नंबर्स सेव कर सकते हैं. आपको पता ही होगा अगर हम अपने नॉर्मल SIM कार्ड में नाम और नंबर सेव करते हैं तो उसे दूसरे फोन में भी ट्रांसफर कर सकते हैं.

What is eSIM?

नॉर्मल SIM Card के विपरीत इसमें प्लास्टिक की फिजिकल SIM की जगह एक छोटी सी चिप दी जाती है. आप इस चिप को अपने स्मार्टफोन से हटा नहीं सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो eSIM जल्द ही फिजिकल SIM को रिप्लेस करके उसकी जगह ले लेगा. आपको बता दें eSIM की मदद से एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क में शिफ्ट करना आपके लिए और भी आसान हो जाएगा. eSIM को बदलने की सुविधा नहीं दी जाती है क्योंकि वह स्मार्टफोन में पहले से अटैच होकर आते हैं. आपको बता दें आप एक eSIM में 5 SIM कार्ड तक स्टोर करके रख सकते हैं. आप एक ही eSIM में 5 नेटवर्क एक पर इस्तेमाल कर सकेंगे. eSIM की मदद से स्मार्टफोन कंपनियां अपने स्मार्टफोन में ज्यादा स्पेस के इस्तेमाल को भी कम कर सकेंगे. eSIM की मदद से स्मार्टफोन्स को स्लिम और लाइट वेट बनाने में मदद करता है. अमेरिकन टेलीकॉम कंपनी T-Mobile की मानें तो आप एक eSIM में 10 eSIM प्रोफाइल जोड़ सकते हैं.

ऐसे करें eSIM का इस्तेमाल

अगर आपका स्मार्टफोन eSIM के साथ आता है तो आप इस तरह से उसका इस्तेमाल कर सकेंगे.

  • Step 1: अपने स्मार्टफोन में eSIM का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन के Setting को ओपन करना होगा और Add Mobile Plan ऑप्शन को चुनना होगा.
  • Step 2: आपके ईमेल आईडी पर एक QR कोड भेजा जाएगा. उस QR कोड को स्कैन करके आप इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे. आप अगर चाहें तो अपने स्मार्टफोन में कई eSIM का सपोर्ट जोड़ सकते हैं.
विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola