ePaper

Tata Car Price: टाटा की कारों के बढ़ गए दाम, यहां जानें क्यों और कितना

Updated at : 09 Jul 2022 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
Tata Car Price: टाटा की कारों के बढ़ गए दाम, यहां जानें क्यों और कितना

देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है. कंपनी ने यह फैसला वाहन बनाने की लागत में बढ़ोतरी के बाद लिया है.

विज्ञापन

Tata Motors Hike Prices: कार की सवारी अब और महंगी होने वाली है. पेट्रोल-डीजल तो महंगा हो ही गया है, अब यात्री वाहन खरीदना भी महंगा हो गया है. देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है. कंपनी ने यह फैसला वाहन बनाने की लागत में बढ़ोतरी के बाद लिया है.

टाटा मोटर्स ने कच्चे माल की बढ़ती लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए अपने यात्री वाहनों की कीमतों में तत्काल प्रभाव से वृद्धि की है. भारत की प्रमुख ऑटो कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि 0.55 प्रतिशत की भारित औसत वृद्धि शनिवार से सभी श्रेणियों में होगी. यह बढ़ोतरी संस्करणों और मॉडलों के आधार पर अलग-अलग है.

Also Read: Tata Motors को मिला Ford India का साणंद प्लांट, यहां बनेंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि कंपनी ने बढ़ी हुई उत्पादन लागत के एक महत्वपूर्ण हिस्से को अवशोषित करने के लिए व्यापक उपाय किये हैं. कंपनी ने कहा कि उत्पादन लागत में हुई कुल वृद्धि के प्रभाव की भरपाई के लिए कीमतों में न्यूनतम बढ़ोतरी की जा रही है. टाटा मोटर्स पहले ही इस महीने से अपने ‘वाणिज्यिक वाहनों’ की कीमतों में 1.5 से 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर चुका है. (इनपुट : भाषा)

Also Read: Nexon EV में आग लगने की घटना की जांच में जुटी Tata Motors

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola