QR Code और UPI भूल जाइए ! अब Smart Ring से कर सकेंगे कहीं भी Payment
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Dec 2022 6:14 PM
New Technology - केरल के एक स्टार्टअप Acemoney ने स्मार्ट रिंग में स्मार्टफोन और डेबिट या क्रेडिट कार्ड के फीचर्स से लोड किया है. एनएफसी (NFC) यानी नियर फील्ड कम्यूनिकेशन (Near Field Communication) तकनीक से लैस यह छोटी-सी डिवाइस यूजर्स को अपनी उंगलियों के इशारे से लेनदेन करने की सहूलियत देती है.
Smart Ring Digital Payment Technology: अब तक तो आपको क्रेडिट/डेबिट कार्ड और यूपीआई से पेमेंट करने की आदत हो ही चुकी होगी. अब समय आ रहा है स्मार्ट रिंग से पेमेंट करने का. यूरोपीय देशों में यह ट्रेंड धीरे-धीरे पॉपुलर हो रहा है. लोग दुकान और शोरूम में डेबिट या क्रेडिट कार्ड से नहीं, बल्कि स्मार्ट रिंग के जरिये मजे से पेमेंट कर रहे हैं. इस छोटी-सी स्मार्ट रिंग की खूबियां आपको दंग कर सकती हैं. अच्छी बात यह है कि यह तकनीक भारत आ गई है. आइए जानें-
NFC तकनीक वाली Smart Ring
केरल स्थित कोच्चि के एक स्टार्टअप ‘एसमनी’ (Acemoney) ने स्मार्ट रिंग में स्मार्टफोन और डेबिट या क्रेडिट कार्ड के फीचर्स से लोड किया है. एनएफसी यानी नियर फील्ड कम्यूनिकेशन (NFC, Near Field Communication) तकनीक से लैस यह छोटी-सी डिवाइस यूजर्स को अपनी उंगलियों के इशारे से लेनदेन करने की सहूलियत देती है. आपको बता दें कि एनएफसी तकनीक की मदद से स्मार्टफोन और दूसरे डिवाइसेज को एक दूसरे से स्पर्श करके, या करीब लाकर रेडियो संचार स्थापित किया जा सकता है.
Also Read: VIDEO: भारतीय सेना ने 4 हफ्तों में खड़े कर दिये 3D प्रिंटेड 2 घर, जानिए क्या है यह तकनीक
Acemoney स्मार्ट रिंग का कंसेप्ट क्या है?
तिरुवनंतपुरम में केरल स्टार्टअप मिशन (KSUM) के एक स्टार्टअप कॉन्क्लेव में एसमनी (Acemoney) नाम के स्टार्टअप ने हाल ही में अपनी स्मार्ट रिंग को पेश किया. इस रिंग की पेशकश करते हुए एसमनी ने कहा कि रिंग का कंसेप्ट बहुत सिंपल है. इसका मकसद एनएफसी (NFC) के जरिये यूजर्स को कार्ड, वॉलेट या फोन नहीं होने पर भी लेनदेन करने में सक्षम बनाना है. साथ ही, इस रिंग को खास तौर पर उस समय और जगह के लिए डिजाइन किया गया है, जब या जहां कोई व्यक्ति अपना फोन या एटीएम कार्ड नहीं ले जा सकता या ले जाना भूल जाए. जैसे- जॉगिंग, बीच या स्विमिंग पूल.
Acemoney स्मार्ट रिंग की स्मार्ट खूबियां
एसमनी रिंग जिरकोनिया सेरेमिक से बनी है. यह हाइपोएलर्जेनिक है, यानी इसे पहनने पर किसी तरह की एलर्जी नहीं होगी. यह स्क्रैच रेजिस्टेंट या खरोंच प्रतिरोधी है. इन खूबियों के साथ ही यह वाटरप्रूफ भी है. ऐसे में आप इसे हर मौसम में पहन सकते हैं. यह रिंग एनएफसी-सक्षम है. इस वजह से यह ब्लूटूथ कनेक्शन पर निर्भर नहीं है. सबसे खास बात यह है कि इस रिंग में बैटरी या कोई चार्जिंग कंपोनेंट नहीं दिया गया है, यानी इसे चार्ज करने की कोई जरूरत नहीं पड़ती है. ऐसे में आपको इसका चार्जर साथ ले जाने की जरूरत नहीं है.
पेमेंट टर्मिनल पर हाथ का इशारा ही काफी
एनएफसी तकनीक से लैस इस स्मार्ट रिंग को एनेबल करने के लिए यूजर को सबसे पहले अपने फोन पर एसमनी ऐप डाउनलोड करना होता है. इसके बाद अपने डिजिटल वॉलेट में पेमेंट के लिए पैसा ऐड करना होगा. इसके बाद ऐप पर अपनी रिंग में फंड ट्रांसफर करने के लिए कॉन्टैक्टलेस को एनेबल करना होता है. यह काम करने के बाद आपको पेमेंट करने के लिए अपना फोन साथ ले जाने की जरूरत नहीं है. इस रिंग का इस्तेमाल करते समय पेमेंट के लिए पेमेंट टर्मिनल पर हाथ का इशारा ही काफी है. इसके बाद एक बीप की आवाज आती है और पेमेंट कंफर्म हो जाता है.
Also Read: Amazon लाया नया बायोमेट्रिक पेमेंट सिस्टम, बस हाथ का इशारा होगा काफी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










