Royal Enfield Classic 350 से लेकर Himalayan तक हो गई महंगी, देखें नयी प्राइस लिस्ट

Royal Enfield New Price List: रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल Classic 350 की कीमत में सबसे कम और हिमालयन रेंज की बाइक्स में सबसे ज्यादा 4000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.
Royal Enfield Prices Jan 2022: रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने भारत में अपने कुछ बाइक्स के मॉडल की कीमत बढ़ा दी है. टू-व्हीलर कंपनी ने Classic 350, Meteor 350 और Himalayan के मॉडलों के दाम बढ़ा दिये हैं. नयी कीमत जनवरी से लागू भी कर दी गई है. रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल Classic 350 की कीमत में सबसे कम और हिमालयन रेंज की बाइक्स में सबसे ज्यादा 4000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. कौन-सी बाइक हुई है कितनी महंगी, आइए जानें-
रॉयल एनफील्ड Classic 350 रेंज की बाइक्स की कीमत वेरिएंट के आधार पर 2872 से 3332 रुपये के बीच बढ़ी है. एंट्री लेवल Redditch Classic 350 की कीमत अब 1.87 लाख (एक्स-शोरूम) होगी, जबकि टॉप स्पेक Chrome Classic 350 की कीमत 2.18 लाख (एक्स-शोरूम) होगी.
Also Read: नयी TRK 251 के सामने कहां टिकती है 2021 Royal Enfield Himalayan? खुद जानें अंतर
रॉयल एनफील्ड Meteor 350 Fireball रेंज की कीमतों में 2511 रुपये की वृद्धि की गई है. इन बाइक्स की कीमत अब 2.01 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और 2.03 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. Meteor 350 लाइनअप में बाइक की स्टेलर रेंज के सभी वेरिएंट पर 2601 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.
Meteor 350 Stellar रेंज की कीमत अब 2.07 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और 2.09 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. Meteor 350 लाइनअप में टॉप स्पेक मॉडल Supernova को सबसे बड़ी बढ़ोतरी मिली है. 2752 रुपये प्रति वेरिएंट की बढ़ोतरी के बाद इस रेंज की कीमत अब 2.17 लाख रुपये से शुरू होकर 2.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.
रॉयल एनफील्ड हिमालयन (Royal Enfield Himalayan) रेंज की सभी बाइक्स की कीमतों में 4,000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. सिल्वर और ग्रे हिमालयन की कीमत अब 2.14 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी, जबकि ब्लैक एंड ग्रीन हिमालयन 2.22 लाख (एक्स-शोरूम) की बढ़ी हुई कीमत पर आयेगी.
रॉयल एनफील्ड इन तीन रेंज की मोटरसाइकिलों के अलावा कंपनी (Royal Enfield) तीन और मॉडल भी बेचती है जिसमें इंटरसेप्टर (RE Intercepter), कॉन्टिनेंटल जीटी (RE Continental GT) और बुलेट (RE Bullet) शामिल हैं. कंपनी ने इन मोटरसाइकिलों की कीमतों में फिलहाल भी कोई बदलाव नहीं किया है और इन्हें मौजूदा कीमत पर ही खरीदा जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




