Rishabh Pant Car Accident: मर्सिडीज कार के इन सेफ्टी फीचर्स ने बचायी ऋषभ पंत की जान!
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 31 Dec 2022 6:07 PM
हादसे के समय ऋषभ पंत जिस कार में सफर कर रहे थे, वह Mercedes Benz AMG GLE43 कूपे मॉडल कार है. पंत ने अपने एक्सीडेंट के बारे में बताया कि वह कार में अकेले थे और उनका मानना है कि शायद झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ होगा. बहरहाल, पुलिस अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
Rishabh Pant Car Accident Update: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गए हैं. कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत का रुड़की के सक्षम अस्पताल में प्राथमिक इलाज हुआ और इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए देहरादून में मैक्स अस्पताल में भेजा गया है. हादसे के समय पंत जिस कार में सफर कर रहे थे, वह Mercedes Benz GLE43 कूपे मॉडल कार है. ऋषभ पंत ने अपने एक्सीडेंट के बारे में बताया कि वह कार में अकेले थे और उनका मानना है कि शायद झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ होगा. बहरहाल, पुलिस अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट के बारे में आयी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेटर ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी जान बचाने में कामयाबी हासिल की. लेकिन इस हादसे में उनकी कार जलकर पूरी तरह से खाक हो गई. ऋषभ पंत की कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. पंत को लेकर लगातार फैंस ट्वीट कर रहे हैं. आपको बता दें कि मर्सिडीज कार को चलाते हुए दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे और रास्त में एक ब्लाइंडस्पाॅट पर उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार में तुरंत आग लग गई.
Also Read: Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट, सिर पर लगी चोट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर इतने भयंकर हादसे में बाल-बाल बच गए, इसे उनका इलाज कर रहे डॉक्टर भगवान का चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस हादसे में क्रिकेटर को सिर, पैर और पीठ में काफी चोटें आयी हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो और फोटो में नजर आ रहा है कि कार बुरी तरह से टकरायी है और जलकर खाक भी हो गई है. ऐसे में आप भी यह जानना चाहेंगे, कार की भयंकर टक्कर और उसमें आग लगने के बाद ऋषभ पंत कैसे बच पाये. हम आपको बताएंगे मर्सिडीज के कुछ एडवांस सेफ्टी फीचर्स के बारे में, जिन्होंने आज ऋषभ पंत की जान बचायी.
सबसे पहले तो यह जान लें कि मर्सिडीज जैसी लग्जरी कारें बहुत एडवांस होने के साथ हाई-क्लास सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स पर बनी होती हैं. यही वजह है कि इन गाड़ियों की कीमत आम कारों से कहीं अधिक होती है. आपको बता दें कि मर्सिडीज की ज्यादातर कारों में एक्सीडेंट नेविगेशन, नाइट व्यू एसिस्ट, एक्टिव लेन कीपिंग फीचर, ब्लाइंड स्पॉट माॅनीटरिंग सिस्टम, अडैप्टिव हाई बीम असिस्ट सहित ढेरों सेफ्टी फीचर दिये गए हैं. वहीं कार में एयर बैग, दमदार बॉडी पार्ट्स भी ऐसी घटनाओं के समय पैसेंजर्स की सुरक्षा का काम करते हैं. यही नहीं, मर्सिडीज जैसी कारों में टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस होती है कि कार चलानेवाला व्यक्ति अंदर बैठकर अपने आसपास की परिस्तिथियों पर आसानी से नजर रख सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










