JioBook 2023: रिलायंस जियो ने लॉन्च किया सबसे सस्ता लैपटॉप, जानें कीमत और खूबियां
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 31 Jul 2023 5:37 PM
JioBook एक किफायती लैपटॉप है. यह लैपटॉप 11.6 इंच की HD स्क्रीन, 2GB RAM, 32GB स्टोरेज और 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है. JioBook Android 11 पर चलता है और इसमें JioOS ऑपरेटिंग सिस्टम है.
-
16,499 में मिलेगी जियो की नयी, पावरफुल 4जी जियोबुक
-
यह भारत की पहली लर्निंग बुक है
-
जियोबुक 5 अगस्त 2023 से मिलेगी
-
रिलायंस डिजिटल स्टोर और अमेजन से मिलेगा ऑनलाइन
Reliance JioBook 2023 Launch: रिलायंस जियो ने अपना नया लैपटॉप JioBook लॉन्च किया है. JioBook एक किफायती लैपटॉप है. लेटेस्ट Jiobook को बेहतर प्रॉसेसर के साथ पेश किया गया है. रिलायंस जियो के इस लेटेस्ट लैपटॉप को ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म अमेजन से खरीदा जा सकता है. जियो का यह बजट फ्रेंडली लैपटॉप 4G एनेबल है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने भारत में सस्ता 4G फीचर फोन JioBharat V2 को लॉन्च किया था.
Android 11 पर चलता है JioBook
रिलायंस जियो का नया लैपटॉप JioBook एक किफायती लैपटॉप है. यह लैपटॉप 11.6 इंच की HD स्क्रीन, 2GB RAM, 32GB स्टोरेज और 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है. JioBook Android 11 पर चलता है और इसमें JioOS ऑपरेटिंग सिस्टम है. JioBook में कई फीचर हैं, जैसे कि JioMeet, JioCloud, JioSecurity और JioMusic. JioBook एक अच्छा विकल्प है उन लोगों के लिए जो एक किफायती और अच्छे लैपटॉप की तलाश में हैं.
Also Read: 895 रुपये में सालभर चलेगा JIO का यह रीचार्ज प्लान, मिलेगा फ्री अनलिमिटेड कॉल्स और डेटा का फायदा
JioBook के कुछ प्रमुख फीचर्स इस प्रकार हैं –
11.6 इंच की HD स्क्रीन
2GB RAM
32GB स्टोरेज
5,000mAh की बैटरी
Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम
JioOS ऑपरेटिंग सिस्टम
JioMeet वीडियो कॉलिंग ऐप
JioCloud क्लाउड स्टोरेज ऐप
JioSecurity सुरक्षा ऐप
JioMusic संगीत ऐप
JioBook को भारत में Amazon और Reliance Digital के ऑनलाइन स्टोर और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है.
हर उम्र के व्यक्ति के लिए बना है नया जियोबुक
रिलायंस रिटेल लेकर आया है नयी जियोबुक, हर उम्र के व्यक्ति के लिए बनी इस लर्निंग बुक में कई खासियत है. जियोबुक में एडवांस जियो ओएस ऑपरेटिंग सिस्टम है. इसकी डिजाइन स्टाइलिश और फीचर कनेक्टेड हैं. जियोबुक हर उम्र के व्यक्ति के लिए सीखने का एक अलग अनुभव देगा. ऑनलाइन क्लास में हिस्सा लेना हो, कोडिंग सीखना हो या फिर कोई नया काम सीखना हो, जैसे योग स्टूडियो शुरू करना या फिर ऑनलाइन ट्रेडिंग, जियोबुक ऐसे कई काम करने में आपकी मदद कर सकता है. नया जियोबुक हर उम्र के व्यक्ति के लिए बना है, इसमें कई एडवांस फीचर हैं और कनेक्ट करने के कई तरीके हैं. जियोबुक, सीखने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव होगा, लोगों के लिए विकास के नये तरीके लायेगा और आपको नये स्किल भी सिखाएगा.
जियो ओएस के नये फीचर्स आसान बनाएंगे आपका काम
4 जी LTE और डुअल बैंड वाइ-फाइ से आसानी से जुड़ सकती है. जियोबुक भारत के कोने-कोने में बिना किसी समस्या के इंटरनेट के जरिये सीखने का यह आसान तरीका है. जियोबुक में इंट्यूटिव इंटरफेस दिया गया है. यह स्क्रीन एक्स्टेंशन, वायरलेस प्रिंटिंग, मल्टीटास्किंग स्क्रीन, इंटीग्रेटेड चैटबॉट, जियो टीवी ऐप पर लर्निंग प्रोग्राम्स का ऐक्सेस, जियो गेम्स खेलने की सुविधा, जियोबियन के जरिये कोड पढ़ने की सुविधा, सी और सीसी प्लस प्लस, जावा, पायथन और पर्ल लर्निंग में भी सक्षम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










