1GB डेली डेटा वाला JIO का सबसे सस्ता प्लान, पाएं अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा

Reliance Jio 1GB Plan : 1GB डेली डेटा ऑफर करनेवाले जियो के प्लान्स की कीमत 149 रुपये से शुरू होती है. अगर आपकी हर दिन की डेटा की जरूरत 1GB तक ही सीमित है, तो ये प्लान्स आपके लिए बेस्ट हैं.
-
1GB डेली डेटा वाले रिलायंस जियो के प्रीपेड रीचार्ज प्लान
-
जियो के इन प्लान्स में सस्ते में पाएं कॉलिंग और डेटा का मजा
-
जियो के ये रीचार्ज प्लान देते हैं Airtel-Vi के प्लान्स को टक्कर
Jio 1GB Prepaid Plan: देश की टॉप टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में 1GB डेली डेटा वाले सस्ते प्रीपेड प्लान्स भी मौजूद हैं. आज हम आपको इन्हीं प्लान्स के बारे में जानकारी देनेवाले हैं. 1GB डेली डेटा ऑफर करनेवाले जियो के प्लान्स की कीमत 149 रुपये से शुरू होती है. अगर आपकी हर दिन की डेटा की जरूरत 1GB तक ही सीमित है, तो ये प्लान्स आपके लिए बेस्ट हैं. ये प्लान्स आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ बहुत कुछ और ऑफर करते हैं. आइए जानते हैं जियो के 1GB डेटा वाले रीचार्ज प्लान्स के बारे में-
रिलायंस जियो का 149 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
रिलायंस जियो अपने 149 रुपये के प्रीपेड प्लान को 20 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है. इस प्लान के साथ, यूजर्स को सभी Jio ऐप्स के साथ कुल 20GB डेटा भी मिलता है. इस प्लान में डेली 1GB डेटा मिलता है. साथ ही, प्लान में यूजर को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS भी ऑफर किये जाते हैं.
Also Read: Reliance Jio Cheapest Plan: 84 दिन चलने वाला ये है जियो का सबसे सस्ता और महंगा रीचार्ज
रिलायंस जियो का 179 रुपये का प्रीपेड प्लान
रिलायंस जियो अपने 179 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ यूजर्स को 24 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान के दूसरे बेनिफिट्स 149 रुपये वाले प्लान के जैसे हैं. जियो के इस प्लान में भी यूजर्स को सभी Jio ऐप्स के साथ 1GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS डेली भी मिलते हैं.
रिलायंस जियो का 209 रुपये का प्रीपेड प्लान
रिलायंस जियो का 209 रुपये का प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है. इसके साथ ही, इस प्लान में भी 1GB डेली डेटा मिलता है. इस प्लान के साथ, यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 SMS डेली भी ऑफर किये जाते हैं. इस प्लान में सभी Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी बाकी प्लान्स की तरह ही मिलते हैं.
Also Read: Reliance Jio Cheapest Plan: 84 दिन चलने वाला ये है जियो का सबसे सस्ता और महंगा रीचार्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




