1.5GB डेली डेटा और FREE कॉलिंग वाला ये है JIO का सबसे सस्ता रीचार्ज

Jio Cheapest Data Plan: अगर आपका डेली डेटा खपत 1.5 जीबी तक है, तो हम आपके लिए 500 रुपये से कम कीमत में आनेवाले कई शानदार रीचार्ज प्लान की डीटेल लेकर आये हैं.
Reliance Jio Cheapest Data Plan: रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में यूजर्स की हर जरूरत के लिए रीचार्ज प्लान्स मौजूद हैं. कंपनी अपने ग्राहकों के लिए सस्ते से लेकर महंगे प्लान्स की बड़ी रेंज पेश करती है और समय-समय पर इसे अपडेट करती है.
अगर आपका डेली डेटा खपत 1.5 जीबी तक है, तो हम आपके लिए 500 रुपये से कम कीमत में आनेवाले कई शानदार रीचार्ज प्लान की डीटेल लेकर आये हैं. ये जियो रीचार्ज प्लान सस्ते तो हैं ही, इसके साथ ही बेनिफिट्स भी ज्यादा मिलते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में डीटेल से-
Also Read: 3GB डेली डेटा और 84 दिनों की वैलिडिटी वाला JIO का सबसे सस्ता रीचार्ज
जियो का 479 रुपये वाला प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में यूजर को डेली 1.5 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है. इस तरह इस प्लान में कुल 84 जीबी डेटा मिलता है. साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा भी मिलती है. यह प्लान जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है.
जियो का 239 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है. इस प्लान में डेली 1.5 जीबी डेटा के साथ कुल 42 जीबी डेटा मिलता है. साथ ही, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही, डेली 100 SMS बेनिफिट्स मिलते हैं. इस प्लान में भी जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्यॉरिटी और जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है.
जियो का 199 रुपये वाला प्लान 23 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में डेली 1.5 जीबी डेटा के साथ कुल 34.5 जीबी डेटा के साथ आता है. यह प्लान भी अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा के साथ आता है.
जियो का 119 रुपये वाला प्लान 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में डेली 1.5 जीबी डेटा के हिसाब से कुल 21 जीबी डेटा मिलता है. साथ ही, इस पैक में कुल 300 SMS की सुविधा दी जा रही है.
Also Read: Jio Cheapest Plan: 84 दिनों की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता जियो रीचार्ज कितने में आता है?
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




