ePaper

JIO Best Plan: जियो के इन अनलिमिटेड प्लान्स में मिलेगी लंबी वैलिडिटी, फायदे बेशुमार

Updated at : 13 Feb 2022 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
JIO Best Plan: जियो के इन अनलिमिटेड प्लान्स में मिलेगी लंबी वैलिडिटी, फायदे बेशुमार

Reliance Jio Cheapest Recharge: हम आपको बता रहे हैं जियो के 84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान के बारे में. अगर लंबी वैलिडिटी वाले रीचार्ज प्लान की तलाश है, तो इन प्लान्स पर एक नजर जरूर डालें-

विज्ञापन
  • रिलायंस जियो के 3 महीने की वैलिडिटी के साथ आनेवाले शानदार रीचार्ज प्लान्स को यहां देखें

  • जियो के इन प्लान्स में आपको प्रतिदिन 2-3GB डेटा ऑफर किया जाता है

  • आपको उन जियो प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो ऐप्स का ऐक्सेस भी फ्री मिलता है

Jio Recharge Plan : जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया ने अपने रीचार्ज प्लान की कीमत में 1 दिसंबर 2021 से इजाफा किया है. लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की बात करें, तो जियो ने इन रीचार्ज प्लान्स की कीमत में भी बढ़ोतरी की है. लेकिन अब भी जियो के प्लान्स दूसरों से सस्ते हैं.

Reliance Jio 84 Days Validity Plan

जियो के 84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान

हम आपको बताते हैं जियो के 84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान के बारे में. अगर आप लंबी वैलिडिटी वाला रीचार्ज प्लान तलाश रहे हैं, तो इन प्लान्स पर आपको एक नजर जरूर डाल लेनी चाहिए. इन प्लान्स को लेने के बाद आपको लगभग तीन महीने तक रीचार्ज से छुटकारा मिल जाता है. इस वैलिडिटी के साथ आपको ढेर सारा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कई और बेनिफिट्स भी फ्री मिलते हैं.

Also Read: 2.5GB डेली डेटा और सालभर की वैलिडिटी वाला JIO रीचार्ज ऐसे पड़ेगा सस्ता
Jio 1199 Plan Benefits

जियो का 1,199 रुपये वाला प्लान

जियो का 1,199 रुपये का रीचार्ज प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और यह हर दिन 3GB डेटा ऑफर करता है. इस प्लान में यूजर्स को कुल 252GB डेटा मिलता है. इस प्लान में आपको इस बहुत सारे डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट भी फ्री में मिल रहा है. यही नहीं, इस रिलायंस जियो प्लान में यूजर्स को मुकेश अंबानी की ओर से डेली 100 SMS की सुविधा भी दी जा रही है. जियो के इस रीचार्ज प्लान में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

Jio 719 Plan Benefits

जियो का 719 रुपये वाला प्लान

जियो का 719 रुपये के रीचार्ज की बात करें, तो इस प्लान की कीमत कम है और डेटा की सुविधा भी कम है. इस प्लान के साथ आपको रोजाना 2GB डेटा मिलता है. प्लान में कुल 168GB डेटा मिलता है. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 फ्री SMS मिलते हैं. यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी प्रदान करता है. रिलायंस जियो के इस रीचार्ज प्लान में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

Jio 666 Plan Benefits

जियो का 666 रुपये वाला प्लान

जियो के इस प्लान की कीमत 666 रुपये है, इस प्लान के साथ आपको प्रतिदिन 1.5GB डेटा मिल रहा है. इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है और आप कुल 126GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेली 100 SMS का भी बेनिफिट मिलता है. जियो के इस रीचार्ज प्लान में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

Also Read: Best Recharge Plan: 106 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान के आगे JIO भी फेल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola