Jio Vs Airtel Vs Vi : 666 रुपये वाला किसका प्रीपेड रीचार्ज प्लान है सबसे फायदेमंद? खुद देखें अंतर
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 29 Dec 2022 10:14 AM
Jio Vs Airtel Vs Vi 666 Prepaid Plan Comparison - जियो, एयरटेल और वीआई के पोर्टफोलियो में 666 रुपये की कीमत वाला रीचार्ज प्लान मौजूद है, ऐसे आइए जानते हैं कि कीमत में बराबर होने के बावजूद इनमें से कौन-सा रीचार्ज प्लान ज्यादा फायदेमंद है.
Jio Vs Airtel Vs Vi Plan Comparison : रिलायंस जियो (Reliance Jio) हो या एयरटेल (Airtel) अथवा वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea), सभी टेलीकॉम कंपनियों के पोर्टफोलियो में सस्ते से लेकर महंगे रीचार्ज पैक्स मौजूद हैं. जैसी आपकी जरूरत, उस हिसाब से आप अपना रीचार्ज प्लान चुन सकते हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि इन कंपनियों की रीचार्ज वैल्यू एक ही होती है, लेकिन इनमें मिलने वाले फायदे अलग-अलग होते हैं. ऐसा ही रीचार्ज प्लान है 666 रुपये का. जियो, एयरटेल और वीआई के पोर्टफोलियो में 666 रुपये की कीमत वाला रीचार्ज प्लान मौजूद है, ऐसे आइए जानते हैं कि कीमत में बराबर होने के बावजूद इनमें से कौन-सा रीचार्ज प्लान ज्यादा फायदेमंद है.
रिलायंस जियो के 666 रुपयेवाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की होती है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और एसएमएस की सुविधा मिलती है. इस प्लान की 84 दिनाें की वैलिडिटी के दौरान जियो यूजर्स को प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है. साथ ही 100 एसएमएस के फायदे भी मिलते हैं. इसके अलावा, जियो सिनेमा, जियो टीवी, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड की भी सुविधा मिलती है.
Also Read: JIO और Airtel तो ले आये, BSNL कब लॉन्च करेगी 5G टेलीकॉम सर्विस?
एयरटेल के 666 रुपयेवाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 77 दिन की होती है. इसमें भी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और एसएमएस की सुविधा मिलती है. इस प्लान की 77 दिनाें की वैलिडिटी के दौरान एयरटेल यूजर्स को प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है. साथ ही 100 एसएमएस के फायदे भी मिलते हैं.
वोडाफोन आइडिया के 666 रुपयेवाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की होती है. इसमें भी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और एसएमएस की सुविधा मिलती है. इस प्लान की 77 दिनाें की वैलिडिटी के दौरान वोडाफोन आइडिया यूजर्स को प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है. साथ ही 100 एसएमएस के फायदे भी मिलते हैं.
Also Read: JIO के स्टैंड-अलोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा नया Realme 10 Pro स्मार्टफोन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










