21 रुपये में 2GB! Jio का डेली डेटा खत्म हो जाए, तो ये ट्रिक अपनाएं

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Apr 2020 3:03 PM

विज्ञापन

Reliance Jio 4G Data Vouchers Benefits: Reliance Jio यूजर्स को 4G डेटा वाउचर में डबल डेटा बेनिफिट के साथ किसी भी नेटवर्क के लिए फ्री कॉलिंग मिलेगी.

विज्ञापन

Reliance Jio 4G Data Vouchers Benefits: Reliance Jio यूजर्स को 4G डेटा वाउचर में डबल डेटा बेनिफिट के साथ किसी भी नेटवर्क के लिए फ्री कॉलिंग मिलेगी. बताते चलें कि इससे पहले रिलायंस जियो ने दिसंबर 2019 में अपने टैरिफ को महंगा कर दिया था. लेकिन यूजर्स के ठंडे रिस्पॉन्स को देखते हुए कंपनी ने अपने कुछ पैक्स रिवाइज करते हुए यूजर्स को ज्यादा बेनिफिट्स ऑफर कर रही है. आइए जानें थोड़ा डीटेल से-

Reliance ने जियो के जिन 4G डेटा वाउचर (Booster Pack) को रिवाइज किया है, उनमें 11 रुपये, 21 रुपये, 51 रुपये और 101 रुपये वाले पैक शामिल हैं. बेनिफिट रिविजन के बाद 11 रुपये वाले बूस्टर पैक में मौजूदा प्लान की वैलिडिटी के साथ दूसरे नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए 75 मिनट्स मिल रहे हैं. वहीं, 21 रुपये वाले 4G डेटा वाउचर में अब यूजर्स को एक्टिव प्लान की वैलिडिटी के साथ 2जीबी डेटा और जियो-टू-नॉन जियो कॉलिंग के लिए 200 मिनट्स मिलेंगे.

51 रुपये वाले 4G डेटा वाउचर में यूजर को दूसरे नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए 500 मिनट्स मिलते हैं. प्लान में मिलने वाला डेटा भी 3जीबी से बढ़ाकर 6जीबी कर दिया गया है. प्लान की वैलिडिटी मौजूदा प्लान वाली ही रहेगी. 101 रुपये का 4G डेटा वाउचर अब 1000 नॉन-जियो मिनट्स के साथ आता है. इस प्लान में भी फ्री कॉलिंग मौजूदा प्लान की वैलिडिटी तक मिलेगी. यह वाउचर 12जीबी डेटा के साथ आता है, जो पहले 6जीबी हुआ करता था. बता दें, इन सभी प्लान में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola