PM Kisan 14th Installment: कैसे जानें आपको लाभ मिला है या नहीं?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 27 Jul 2023 7:24 PM

विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि से किसान अपने खेतों में फसलों की बुवाई करने के लिए खाद, बीज, कीटनाशक सहित कृषि उपकरण खरीदते हैं. किसानों की मदद करने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया था, जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है. अगर आप किसान सम्मान योजना की 14वीं किस्त का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो...

विज्ञापन
undefined

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ के तहत किसानों के खाते में 14वीं किस्त जारी कर दी है. यह राशि किसानों के खाते में सीधे पहुंचेगी. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है.

undefined

2000-2000 रुपये की 3 किस्तों में जारी करती है सरकार

पीएम किसान सम्मान निधि योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब किसानों के लिए शुरू की गई थी. सरकार यह पैसा 2000-2000 रुपये की 3 किस्तों में जारी करती है. इस राशि से किसान अपने खेतों में फसलों की बुवाई करने के लिए खाद, बीज, कीटनाशक सहित कृषि उपकरण खरीदते हैं. किसानों की मदद करने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया था जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है.

undefined

PM Kisan Status Check: ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है. यहां फार्मर कॉर्नर में बेनिफिशियरी स्टेटस विकल्प चुनें. इसके बाद आपको आधार नंबर, खाता संख्या, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड फिल करना होगा. यह प्रक्रिया करने के बाद गेट स्टेटस के बटन पर क्लिक करने पर आपको लेटेस्ट अमाउंट सबमिट होने की डिटेल्स स्क्रीन पर दिख जाएगी.

undefined

PM Kisan Status: आवेदन की स्थिति जानने के लिए यहां कॉल करें

अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए किसान 155261 पर कॉल कर सकते हैं. इस नंबर पर कॉल करके आप आसानी से अपने आवेदन के स्टेटस का पता लगा सकते हैं. वे किसान जिन्होंने योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया था, उनके खाते में 14वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे. इसके साथ ही, जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी, उन्हें भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

undefined

PM Kisan 14th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है. इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार हर साल 6 हजार रुपये की राशि को देश के जरूरतमंद किसानों के खाते में ट्रांसफर करती है. 6 हजार रुपये की इस राशि को तीन किस्तों के माध्यम से हर 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है. हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि सीधे लाभार्थी किसानों के खाते में भेजी जाती है. भारत सरकार अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14 किस्त के पैसे ट्रांसफर कर चुकी है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola