Maruti Suzuki दे रही Wagon R पर बंपर डिस्काउंट, जानें अभी खरीदने पर होगा कितना फायदा

Maruti Suzuki कंपनी अपनी सबसे ज्यादा बिकनेवाली कार मारुति वैगन आर पर 41,000 रुपये तक की छूट दे रही है. हम आपको बताते हैं Wagon R के डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में.
Maruti Suzuki Car Offers : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ग्राहकों के लिए नवंबर के महीने में चुनिंदा मॉडलों पर हजारों रुपये तक की छूट दे रही है. मारुति की कार के खरीदारों के पास ऑल्टो के10 (Alto K10), सेलेरियो (Celerio), एस प्रेसो (S Presso), वैगन आर (Wagon R) और डिजायर (Dzire) पर नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट्स हासिल करने का मौका है. कंपनी अपनी सबसे ज्यादा बिकनेवाली कार मारुति वैगन आर पर 41,000 रुपये तक की छूट दे रही है. हम आपको बताते हैं Wagon R के डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में.
मारुति सुजुकी की टॉल बॉय कार वैगर आर की एक्स-शोरूम कीमत 5.47 लाख रुपये से शुरू होकर 7.20 लाख रुपये तक जाती है. इसमें दो इंजन ऑप्शंस मिलते हैं. इनमें 1.0-लीटर के-सीरीज डुअल-जेट डुअल-वीवीटी (67पीएस/89एनएम) और 1.2-लीटर के-सीरीज डुअल-जेट डुअल-वीवीटी (90पीएस/113एनएम) शामिल हैं. 1.0-लीटर यूनिट में सीएनजी ऑप्शन भी (57पीएस/82एनएम) मिलता है. वैगन आर 1.0-लीटर की कीमत 5.47 लाख रुपये से 6.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और 1.2-लीटर की कीमत 6.10 लाख रुपये से 7.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. वहीं 1.0-लीटर CNG की कीमत 6.42 लाख रुपये से शुरू होकर 6.86 लाख रुपये है.
Also Read: Maruti Alto बनी सबसे ज्यादा बिकनेवाली कार, टॉप-10 में इन कारों ने बनायी जगह
मारुति सुजुकी वैगन आर (Maruti Suzuki Wagon R) पर ग्राहक इसके ZXi और ZXi+ मैनुअल वैरिएंट पर कुल 41,000 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं. इसमें 20 हजार रुपये की नकद छूट, 6 हजार रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है. बता दें कि लगातार कई सालों से भारत में सबसे अधिक बिकनेवाली 10 कारों में शामिल है. पिछले महीने इसकी 17,945 यूनिट्स बिकी थीं और यह मारुति की ही ऑल्टो (Maruti Suzuki Alto) के बाद भारत में सबसे ज्यादा बिकनेवाली कारों में दूसरी स्थान पर जगह बनायी थी. पिछले महीने ऑल्टो की 21,260 यूनिट्स बिकी थीं.
डिस्क्लेमर : यहां मारुति सुजुकी की गाड़ियों पर डिस्काउंट ऑफर्स से जुड़ी जो भी जानकारी दी गई है, वह मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. कार की कीमत और ऑफर्स अलग-अलग हो सकते हैं. अपनी पसंद की नयी कार चुनने से पहले अपने नजदीकी शोरूम में पूरी जानकारी हासिल कर लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










