Jio Cinema: मुकेश अंबानी बोले- जियो सिनेमा अब देश का सबसे बड़ा डिजिटल मनोरंजन मंच

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2023 4:00 PM

विज्ञापन

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कहा है कि समूह का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग मंच जियो सिनेमा (Jio Cinema) अब देश का सबसे बड़ा डिजिटल मनोरंजन मंच बन चुका है.

विज्ञापन

Mukesh Ambani On Jio Cinema: मुकेश अंबानी के वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप जियो सिनेमा ने अपने कई प्रतिद्वंद्वियों को बड़ी चोट दी है. इसे इन कंपनियों को भरने में लंबा समय लग सकता है. यही वजह है कि कई कंपनियों को मजबूरी में क्रिकेट मैच फ्री में दिखाना पड़ रहा है.

undefined

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि समूह का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग मंच जियो सिनेमा अब देश का सबसे बड़ा डिजिटल मनोरंजन मंच बन चुका है.

undefined

अंबानी ने कंपनी के शेयरधारकों की सालाना आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टूर्नामेंट के दौरान जियो सिनेमा के मंच पर 45 करोड़ दर्शकों ने मुकाबले देखे. इसने आईपीएल के दौरान मंच पर मुफ्त में मैच देखने की पेशकश की थी.

undefined

अंबानी ने कहा, जियो सिनेमा अब हिट फिल्मों, ओटीटी-केंद्रित कार्यक्रमों, रियलिटी शो और एचबीओ एवं एनबीसीयू जैसे वैश्विक स्टूडियो से खास सामग्री की पेशकश करने वाला देश का सबसे बड़ा डिजिटल मनोरंजन मंच बन चुका है.

undefined

उन्होंने कहा कि रिलायंस के मीडिया कारोबार नेटवर्क18 ने भी देश का शीर्ष समाचार नेटवर्क बनने की राह में बड़ी प्रगति की है. उन्होंने कहा, यह स्थानीय स्तर पर गहरी पैठ रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका दायरा बढ़ रहा है.

undefined

इस मौके पर जियो कारोबार के प्रमुख आकाश अंबानी ने कहा कि जियो सिनेमा ने नयी सुविधाओं के साथ सजीव प्रसारण वाले कार्यक्रमों को देखने का तरीका बदलकर रख दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola