Twitter के पूर्व CEO जैक डॉर्सी ने डिलीट किया अपना Instagram अकाउंट, एलन मस्क ने ऐसे किया रिएक्ट
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Aug 2023 7:52 PM
Jack Dorsey Deletes Instagram Account - अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने की जानकारी उन्होंने Twitter X पोस्ट के जरिये दी है. जैक डॉर्सी ने अपने पोस्ट में कहा - 12 साल बाद मैंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया. मेरा मानना है कि यह पहले 10 खातों में से एक था और पहले एंजल निवेशकों में से एक था.
Former Twitter CEO Jack Dorsey Deletes Instagram Account After 12 Years : ट्विटर ( वर्तमान में X) के पूर्व CEO जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) ने अपना Instagram अकाउंट डिलीट कर दिया है. इसकी जानकारी उन्होंने एक्स (Twitter X) के एक पोस्ट के जरिये दी है. जैक डॉर्सी ने अपने पोस्ट में कहा है – 12 साल बाद मैंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया. मेरा मानना है कि यह पहले 10 खातों में से एक था और पहले एंजल निवेशकों में से एक था.
फेसबुक और व्हाट्सऐप भी यूज नहीं करते डॉर्सी
अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करनेवाले जैक डॉर्सी के इस पोस्ट पर एक्स के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने रिप्लाई करते हुए फायर वाली इमोजी पोस्ट की है. जैक ने अपने इसी पोस्ट के एक रिप्लाई में कहा कि वे फेसबुक (Facebook) और व्हाट्सऐप (WhatsApp) भी इस्तेमाल नहीं करते हैं.
deleted my instagram account after 12 years. was one of the first 10 accounts I believe, and one of the first angel investors.
— jack (@jack) August 18, 2023
who will they give the @jack handle to?
🔥
— Elon Musk (@elonmusk) August 18, 2023
जैक डॉर्सी ने किया था इंस्टाग्राम में निवेश
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेसबुक (मेटा) ने 2012 में इंस्टाग्राम को खरीदा था. जैक डॉर्सी ने इंस्टाग्राम में निवेश किया था. केविन सिस्ट्रॉम, इंस्टाग्राम के सह-संस्थापकों में से एक हैं और वह ओडेओ (Odeo) में एक इंटर्न थे. ओडेओ ने ही ट्विटर को डेवलप किया था. जैक डॉर्सी और केविन सिस्ट्रॉम आज भी अच्छे दोस्त हैं.
Also Read: Elon Musk और Mark Zuckerberg की लड़ाई Twitter X के बाद Threads पर आयीप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










