Rs 6200 में आया एकदम iPhone 13 जैसा दिखनेवाला स्मार्टफोन, फीचर्स भी दमदार

Gionee ने एक नया स्मार्टफोन Gionee G13 Pro लॉन्च किया है, जो हू-ब-हू iPhone 13 की तरह दिखाई देता है. ऐपल (Apple) के लेटेस्ट स्मार्टफोन की तरह दिखने वाले इस फोन कीमत केवल 6200 रुपये है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
iPhone 13 Like Gionee G13 Pro Price : चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी जियोनी ने मार्केट में एक नया हैंडसेट उतारा है, नाम है- Gionee G13 Pro. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसका डिजाइन iPhone 13 के जैसा बनाया गया है. इस फोन में भी आईफोन के जैसा ही फ्लैट फ्रेम और कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है.
HarmonyOS पर काम करने वाला यह स्मार्टफोन 6.26-इंच के फुल एचडी डिस्प्ले और 19:9 के ऐस्पेक्ट रेशियो के साथ पेश किया गया है. Gionee G13 Pro का बेस वेरिएंट 4GB RAM और 32GB के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है और इसके दूसरे वेरिएंट में 4GB RAM और 128GB तक का इंटरनल स्टोरेज मिल जाएगा.
यह स्मार्टफोन एक ड्यूल रीयर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें प्राइमरी सेंसर 13MP का है और दूसरा एक मैक्रो सेंसर है. इसमें आपको सेल्फी लेने के लिए एक 5MP का फ्रंट कैमरा भी दिया जाएगा. यह फोन 4G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन है, जो यूनीसॉक टी310 SoC प्रॉसेसर पर काम करता है.
Also Read: Apple iPhone अब चलेगा बिना सिम कार्ड के, जानिए क्या है जादू
आईफोन 13 की डिजाइन पर बने Gionee G13 Pro स्मार्टफोन की बात करें, तो इसके 4 जीबी रैम और 32 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 529 चीनी युआन यानी लगभग 6,200 रुपये है, वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 699 युआन यानी लगभग 8,200 रुपये रखी गई है. यह फोन तीन कलर ऑप्शंस- फ्रर्स्ट स्नो, सी ब्लू और स्टार पार्टी पर्पल में खरीदा जा सकेगा. फिलहाल, आईफोन 13 की तरह दिखनेवाला यह फोन चीन में लॉन्च किया गया है, और माना जा रहा है कि यह जल्द ही भारत में भी आयेगा.
-
डिस्प्ले : 6.26 इंच की FHD
-
प्रॉसेसर : Unisoc T310
-
रैम : 4GB
-
स्टोरेज : 128GB
-
डुअल रियर कैमरा सेटअप : 13MP + मैक्रो सेंसर
-
फ्रंट कैमरा : 5MP
-
बैटरी : 3500 mAh
-
कनेक्टिविटी : 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




