WATCH: 90 डिग्री घूम जाते हैं इलेक्ट्रिक कार के चारों पहिये, Hyundai लायी गजब की तकनीक
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 May 2023 3:38 PM
Hyundai Mobis E-Corner Module - ई-कॉर्नर मॉड्यूल के जरिये गाड़ी के पहिये 90 डिग्री तक रोटेट हो जाते हैं. रोटेट होने के बाद गाड़ी आसानी से चलने में भी सक्षम है.
Hyundai Motor की सहायक कंपनी Hyundai Mobis ने अपने ई-कॉर्नर मॉड्यूल पर फाइनल प्रोडक्ट तैयार कर लिया है. ई-कॉर्नर मॉड्यूल के जरिये गाड़ी के पहिये 90 डिग्री तक रोटेट हो जाते हैं. रोटेट होने के बाद गाड़ी आसानी से चलने में भी सक्षम है. इस सुविधा के चलते कार आसानी से कम जगह में भी पार्क हो सकती है या पार्किंग से बाहर आ सकती है. कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसके वीडियोज के साथ डीटेल्स् शेयर किये हैं.
For the very first time, our cutting edge e-Corner System has been applied to real mobility hitting the city roads, changing the way you turn, park, and pivot.
— Hyundai Mobis Global (@global_mobis) April 24, 2023
See for yourself: https://t.co/lH9LokAwxI#eCorner #FutureMobility #TheOneforAllMobility #MOBIS #HyundaiMOBIS pic.twitter.com/yzS7KDq9R3
Hyundai Mobis ने अपना e-corner module लाग वेगास में आयोजित हुए CES 2018 में दिखाया था. तब यह एक कॉन्सेप्ट मात्र था. ह्युंडई मोबिस इस कॉन्सेप्ट पर कई सालों से काम कर रही थी और अब इसका प्रैक्टिकल प्रोडक्ट मॉडल तैयार कर लिया है. पिछले चार सालों में ह्युंडई मोबिस ने इसे एक प्रैक्टिकल प्रोडक्ट बनाने के लिए डिजाइन लगातार को रिन्यू किया है, जिसे वास्तविक वाहनों में लागू किया जा सकता है.
Also Read: Hyundai Exter Design: टाटा पंच को टक्कर देने आ रही माइक्रो SUV की सामने आयी पहली झलकHyundai Mobis ने अपने ई-कॉर्नर मॉड्यूल टेक्नोलॉजी को कंट्रोल करने के लिए इलेक्ट्रिक कंट्रोल यूनिट (ECU) भी तैयार की है. ह्युंडई मोबिस के e-corner module के हर व्हील में एक इलेक्ट्रिक मोटर, ब्रेकिंग सिस्टम, सस्पेंशन और स्टीयरिंग का कॉम्बिनेशन मिलता है. कंपनी ने बताया, टेस्टिंग के बाद ह्युंडई मोबिस इसका बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू करेगी. कंपनी चार ई-कॉर्नर मॉड्यूल के साथ एक स्केटबोर्ड का निर्माण करना चाहती है, जिसे दो बाद में सेल्फ-ड्राइविंग वाहनों में इस्तेमाल करने का लक्ष्य है.
पारंपरिक ऐक्सल ज्यादा से ज्यादा 30 डिग्री तक घूम सकता है. इस वजह से ड्राइवर्स को पार्किंग करते हुए भी गाड़ी की दिशा को बार-बार बदलना पड़ता है. वहीं, 90 डिग्री रोटेशन के साथ, यह काम काफी आसान हो जाएगा. इससे कार को आसानी से संकरी गलियों मोड़ा जा सकेगा और तंग जगहों पर गाड़ी पार्क करने में भी आसानी होगी. इस तरह की मूवमेंट को क्रैब वॉक कहा जाता है, क्योंकि केकड़े अपनी मुंह की दिशा को एक जगह रखते हुए दायें या बाएं चल लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










