Coronavirus के खतरे के बीच अपने Smartphone को ऐसे करें Sanitize

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 29 Mar 2020 8:09 PM

विज्ञापन

Tips to sanitize smartphone amid coronavirus fear: कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर थोड़ी देर में हाथ धोना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी ​हो गया है. लेकिन इस बीच आप अपने फोन को भूल मत जाएं. हर जगह और हर समय आपके साथ रहनेवाला फोन भी आपको कोरोना वायरस की चपेट में ला सकता है.

विज्ञापन

Tips to sanitize smartphone amid coronavirus fear: कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर थोड़ी देर में हाथ धोना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी ​हो गया है. लेकिन इस बीच आप अपने फोन को भूल मत जाएं. हर जगह और हर समय आपके साथ रहनेवाला फोन भी आपको कोरोना वायरस की चपेट में ला सकता है.

कई ग्लोबल हेल्थ रिपोर्ट बताती रही हैं कि स्मार्टफोन पर बैक्टीरिया और वायरस बड़ी आसानी से अपना घर बना लेते हैं. ऐसे में इसकी सफाई जरूरी है. इसलिए यहां हम आपको स्मार्टफोन को साफ और सैनिटाइज्ड रखने के बारे में बता रहे हैं, ताकि कोरोना वायरस से दूरी बनाये रखने में मदद मिले.

सबसे पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धो लें. इसके बाद ​आपका फोन अगर चार्जर में लगा हो, तो उसे अनप्लग करें. अब उस पर लगा कवर हटाएं और इसे स्विच ऑफ यानी बंद कर दें.

केमिकल फ्री सॉफ्ट सोप के साथ पानी मिलाएं. इसमें माइक्रोफाइबर कपड़े को भिगोकर हल्के हाथों से फोन की सतह को रगड़ें. ध्यान रहे, डिवाइस में किसी भी खुले छेद जैसे चार्जिंग प्वाइंट और ऑडियो जैक जैसी जगह में नमी न जाये. धीरे-धीरे पूरे फोन को साफ कर लें.

इसके बाद फोन को माइक्रोफाइबर के सूखे कपड़े से पोंछ लें. आप केवल साधारण सॉफ्ट साबुन और पानी का इस्तेमाल कर अपने फोन से बैक्टीरिया और वायरस को दूर रख सकते हैं. इसके बाद साबुन से हाथ धोकर अपना सैनिटाइज्ड फोन को आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.

सावधानी

भले ही फोन वाटरप्रूफ हो, तब पर भी फोन के किसी भी ओपनिंग पर पानी ना लगे, इससे फोन खराब हो सकता है.

फोन को किसी क्लीनर में डुबोने की गलती बिल्कुल न करें, फोन को ब्लीच न करें.

टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करने से बचें, यह फोन की स्क्रीन को नुकसान पहुंचा सकता है.

किसी भी तरह का स्प्रे इस्तेमाल न करें, इससे फोन की खुली जगह में नमी पहुंच सकती है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola