ePaper

Google Play Store से हुई इन ऐप्स की छुट्टी, अगर आपके फोन में हैं तो तुरंत करें अनइंस्टॉल

Updated at : 12 Aug 2023 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
Google Play Store से हुई इन ऐप्स की छुट्टी, अगर आपके फोन में हैं तो तुरंत करें अनइंस्टॉल

Google banned 43 apps from Play Store - गूगल ने अपने प्ले स्टोर से कुल 43 ऐप्स को डिलीट कर दिया है. इन ऐप्स को बैन कर दिये जाने के बाद अब गूगल इन सभी को मॉनीटर नहीं करेगा. ऐसे में अगर आपके स्मार्टफोन में इनमें से कोई भी ऐप है तो इन्हें तुरंत अनइंस्टॉल कर दें.

विज्ञापन
undefined

Google Play Store Banned Apps : गूगल ने अपने प्ले स्टोर से 43 ऐप्स को बैन कर दिया है. ऐसे में अगर आप ने इन ऐप्स को अपने स्मार्टफोन पर इंस्टॉल करके रखा है, तो हम आपसे तुरंत इन्हें डिलीट करने की सलाह देंगे.

undefined

गूगल ने अपने प्ले स्टोर से कुल 43 ऐप्स को डिलीट कर दिया है. इन ऐप्स को बैन कर दिये जाने के बाद अब गूगल इन सभी को मॉनीटर नहीं करेगा. ऐसे में अगर आपके स्मार्टफोन में इनमें से कोई भी ऐप है तो इन्हें तुरंत अनइंस्टॉल कर दें.

undefined

अपने स्मार्टफोन से अगर आप समय रहते इन ऐप्स को डिलीट नहीं करते हैं तो आने वाले समय में आपको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें इस मामले में गूगल ने सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए चेतावनी भी जारी कर दी है.

undefined

गूगल के प्लैटफॉर्म से हटाये जाने से पहले इन ऐप्स को 25 लाख बार डाउनलोड किया गया है. रिपोर्ट्स की मानें, तो गूगल ने इन सभी ऐप्स को प्लैटफॉर्म से हटाये जाने के पीछे कंपनी की पॉलिसी के उल्लंघन को वजह बताया है.

undefined

रिपोर्ट्स की मानें, तो कई ऐसे ऐप्स की पहचान की गई, जो डिवाइस की स्क्रीन बंद होने के बाद विज्ञापन लोड करते थे. इससे स्मार्टफोन की बैटरी काफी जल्द समाप्त हो जाती थी और इसे लेकर कई यूजर्स ने शिकायत भी दर्ज की थी. ये ऐप्स डेटा खपत भी बढ़ा देते थे.

undefined

गूगल ने प्ले स्टोर से जिन ऐप्स को रिमूव किया है, उनमें टीवी/डीएमबी प्लेयर, म्यूजिक डाउनलोडर, न्यूज और कैलेंडर जैसे कई ऐप्स शामिल हैं. ये सभी मीडिया स्ट्रीमिंग ऐप्स हैं जो यूजर्स को टारगेटेड ऐड दिखाते हैं. इनमें कई ऐप्स को यूजर्स का पर्सनल डेटा लीक करने का भी जिम्मेदार पाया गया था.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola