ePaper

Mercedes-Benz ने कहा- अगले पांच साल में कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की 25 प्रतिशत होगी हिस्सेदारी

Updated at : 25 Aug 2022 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
Mercedes-Benz ने कहा- अगले पांच साल में कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की 25 प्रतिशत होगी हिस्सेदारी

मर्सिडीज-बेंज इंडिया देश में अपनी इलेक्ट्रिक वाहन यात्रा में तेजी लाने की रणनीति के तहत अगले चार महीने में तीन इलेक्ट्रिक वाहन उतारेगी.

विज्ञापन

Mercedes-Benz Electric Vehicle: जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने उम्मीद जतायी है कि अगले पांच साल में भारत में उसकी कुल वाहन बिक्री में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी इलेक्ट्रिक वाहनों की होगी.

मर्सिडीज-बेंज के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कंपनी की भारतीय इकाई मर्सिडीज-बेंज इंडिया देश में अपनी इलेक्ट्रिक वाहन यात्रा में तेजी लाने की रणनीति के तहत अगले चार महीने में तीन इलेक्ट्रिक वाहन उतारेगी.

Also Read: Audi, BMW, Mercedes जैसी लग्जरी कारों की सेल भारत में कम क्यों? वजह कहीं यह तो नहीं!

इसी योजना के तहत कंपनी ने पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार मर्सिडीज-एएमजी ईक्यूएस 53 4मैटिक पेश की है. इसकी शोरूम कीमत 2.45 करोड़ रुपये से शुरू है. मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी मार्टिन श्वेंक ने कहा, हम यह कहते हुए बेहद आशान्वित हैं कि अगले पांच साल में इलेक्ट्रिक वाहनों की हमारी कुल बिक्री में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी.

कंपनी ने वर्ष 2021 में कुल 11,242 इकाइयों की बिक्री की थी. जबकि 2022 में अभी तक कंपनी ने 7,573 इकाइयों की बिक्री की है. श्वेंक ने कहा कि कंपनी की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी अभी एक अंक में है लेकिन अगले साल से जब नये इलेक्ट्रिक मॉडलों की पूर्ण उपलब्धता होगी तो इसमें बढ़ोतरी होगी. (इनपुट : भाषा)

Also Read: Audi Price Hike: ऑडी कार खरीदने जा रहे तो जल्दी करें, अगले महीने हो जाएगी इतनी महंगी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola