Ola Electric की इंटरनेशनल ब्रांड बनने की तैयारी, CEO Bhavish Aggarwal ने कही यह बात

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 25 Sep 2022 4:21 PM

विज्ञापन

Ola Electric इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने बताया कि उसके S1 और S1 Pro स्कूटर्स की बिक्री नेपाल में जल्द शुरू की जाएगी.

विज्ञापन

Ola Electric To Go International: ऐप के जरिये कैब सर्विसेज देनेवाली कंपनी Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स यूनिट Ola Electric अब इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने बताया कि उसके S1 और S1 Pro स्कूटर्स की बिक्री नेपाल में जल्द शुरू की जाएगी. कंपनी ने इसके लिए नेपाल में CG Motors के साथ एग्रीमेंट किया है.

ओला इलेक्ट्रिक ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उतरने की घोषणा की है. कंपनी ने कहा कि इसकी शुरुआत नेपाल से की जाएगी. कंपनी ने कहा कि उसने नेपाल में सीजी मोटर्स के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं और उसे अपने ओला एस1 स्कूटर्स (एस1 और एस1 प्रो) के स्थानीय वितरण का साझेदार बनाया है.

Also Read: Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बम्पर बुकिंग, पहले दिन बिकी 10 हजार से ज्यादा यूनिट्स, जानें कीमत और फीचर्स

ओला इलेक्ट्रिक ने बयान में कहा कि ये स्कूटर अगली तिमाही से नेपाल में मिलने लगेंगे. वहीं दूसरे चरण में कंपनी लातिनी अमेरिका, आसियान तथा यूरोपीय संघ में प्रवेश करेगी और इस तरह पांच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मौजूदगी दर्ज करेगी.

ओला के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी भाविश अग्रवाल ने कहा, हमारे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार का केवल यह मतलब नहीं है कि एक कंपनी के तौर पर हम इन क्षेत्रों में ग्राहकों को सेवाएं दे सकेंगे, बल्कि यह इस बात का घोतक भी है कि दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहन की क्रांति की अगुवाई भारत करेगा. (इनपुट : भाषा)

Also Read: Ola Electric: स्वतंत्रता दिवस पर ओला इलेक्ट्रिक ने की नई कार की घोषणा, सिंगल चार्ज में देगी 500 किमी रेंज

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola