Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बम्पर बुकिंग, पहले दिन बिकी 10 हजार से ज्यादा यूनिट्स, जानें कीमत और फीचर्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2022 9:48 AM
Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड ग्राहकों के बीच काफी ज्यादा देखी गयी. हाल ही में कंपनी ने अपने S1 की बुकिंग विंडो ओपन की थी जिस दौरान लोगों ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बुक कर डाली. चलिए जानते हैं इस स्कूटर से जुड़ी बातें विस्तार से.
Ola S1 Electric Scooter: ओला (Ola) ने हाल ही में अपनी S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च किया है. यह स्कूटर S1 Pro का ही अफोर्डेबल वर्जन है. कंपनी ने हाल ही अपनी S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू की थी. बुकिंग शुरू होते ही इस स्कूटर के प्रती लोगों का क्रेज दिखने लगा. बता दें पहले ही दिन कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के 10,000 से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग दर्ज की है. इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज में OLA के पास फिलहाल S1 Pro और इसका ही अफोर्डेबल वर्जन S1 मौजूद है. OLA S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 99,999 रुपये रखी है और इसकी बुकिंग के लिए कंपनी ने 499 रुपये तय की थी.
Ola S1 Pro से अगर Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की तुलना करें तो दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर में ज्यादा फर्क नहीं है. इन दोनों ही स्कूटर्स में फ्यूचरिस्टिक हेडलैंप, LED हेडलैंप, स्पेसियस अंडर सीट स्टोरेज और चौड़ी सीट भी दिए गए हैं. इन दोनों ही स्कूटर में ट्यूबलेस टायर्स भी दिए गए हैं.
मैकेनिकल तौर पर देखा जाए तो इन दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में काफी अंतर है. S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3kWh की बैटरी और वहीं S1 Pro में बड़ी 4kWh की बैटरी दी गयी है. Ola S1 के रेंज की बात करें तो इसकी ARAI प्रमाणित रेंज 141 किलोमीटर की है और Ola S1 Pro की प्रमाणित रेंज 181 किलोमीटर है. रियल वर्ल्ड रेंज की बात करें तो Ola S1 में आपको 128 किलोमीटर की रेंज और S1 Pro में 170 किलोमीटर की रेंज आसानी से मिल जाएगी.
Ola S1 में S1 Pro की तुलना में इसका बैटरी 4 किलो हल्का होगा. इस बैटरी को चार्ज होने में कुल 5 घंटे का समय लगता है और S1 Pro की बैटरी को चार्ज होने में 6 घंटे 30 मिनट का समय लगता है.
Ola S1 के कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 99,999 रुपये है वहीं Ola S1 Pro की कीमत 1,39,999 रुपये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










